Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 20, 2024, 06:48 PM (IST)
Free Fire MAX में कई SMG गन्स मिलती हैं। प्लेयर्स इन गन्स को काफी पसंद करते हैं। ये गेम जीतने में प्लेयर्स की मदद करती हैं। क्लोज और मिड रेंज फाइट्स में सब मशीन गन काफी उपयोगी साबित होती हैं। हर गन के अलग पावर के साथ आती हैं। इस कारण प्लेयर को गन सिलेक्ट करते समय कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। कई सारी गन्स होने के कारण प्लेयर्स अच्छा ऑप्शन सिलेक्ट नहीं कर पाते हैं। आज हम यहां इस आर्टिकल में गेम की बेस्ट SMG गन्स बता रही हैं। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
Free Fire MAX की बेस्ट गन में MP40 का नाम भी आता है। इसे मिड रेंज फाइट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बता दें कि इन गन का रेट ऑफ फायर 83 है। इस SMG गन का डैमेज 48 है। इस गन की रेंज कम होती है। इस कारण यह क्लोज रेंज फाइट के लिए बेस्ट मानी जाती है। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
गेम की बेस्ट SMG की लिस्ट में दूसरा नाम MP5 का है। गन का डैमेज 48 है, जो कि किसी भी फाइट के लिए बहुत अच्छा है। डैमेज के अलावा इस गन की मूवमेंट स्पीड भी 66 है। इतना ही नहीं, इसकी एक्यूरेसी भी 54 है। प्लेयर्स क्लोज रेंज फाइट में इसका काफी यूज करते हैं। प्लेयर्स इन गन की मदद से अपनी रैंक आसानी से बढ़ा सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
फ्री फायर मैक्स में CG15 को क्लोज रेंज और मिड रेंज में यूज किया जाता है। इसे बेस्ट SMG में गिना जाता है। गेम की इस गन SMG का डैमेज 50 है। इस गन की रेंज 71 है। इसके अलावा, गन की एक्यूरेसी 60 की है। इतना ही नहीं, इस गन की मूवमेंट स्पीड भी 63 है। प्लेयर्स को SMG खरीदते समय इस पर जरूर ध्यान देना कि वे किस प्राकर की फाइट के लिए गन ले रहे हैं। उसके बाद गन की पावर को देखते हुए उसे खरीदें। इससे आपके डायमंड किसी गलत गन पर खर्च नहीं होंगे और वह आपके बहुत काम आएगी।