Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 01, 2023, 04:01 PM (IST)
Free Fire MAX में अलग-अलग स्किल के साथ कई Pets मिलते हैं। प्लेयर्स इन पेट्स का यूज करके न सिर्फ गेम को मजेदार बना सकते हैं। बल्कि इनकी एबिलिटी गेम जीतने में भी गेमर्स की मदद करती है। गेम में कई पेट्स मिलते हैं। नए प्लेयर्स को बहुत सोच-समझकर पेट्स का यूज करना चाहिए। उन्हें अपने गेमप्ले और पेट्स की स्किल को ध्यान में रखकर पेट्स सिलेक्ट करने चाहिए। आज हम इस आर्टिकल में प्रो प्लेयर्स के लिए बेस्ट पेट्स बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
इस पेट का यूजर्स प्लेयर्स द्वारा दक्षता में सुधार करने के लिए किया जाता है। इसकी स्किल का नाम हेल्पिंग हैंड है, जो फ्री फायर मैक्स में उपलब्ध विभिन्न ग्रेनेड की फेंकने की दूरी को बढ़ाता है। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
अपने शुरुआती लेवल पर पेट प्लेयर्स को फ्रैग, ग्लू वॉल, फ्लैशबैंग और स्मोक ग्रेनेड की लिमिट को 10% तक बढ़ाने की सुविधा देता है। गेमर्स फेंकने की दूरी को 30% तक बढ़ाने के लिए इसे एडवांस कर सकते हैं। अधिक किल्स पाने की इच्छा रखने वालों के लिए यह पेट शानदार ऑप्शन है। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
रॉकी एक दमदार स्किल वाला पेट है। यह उन गेमर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो एक्टिव स्किल वाले कैरेक्टर का यूज करते हैं। इस पेट की स्टे चिल स्किल एक्टिव स्किल के कूलडाउन टाइम को छह प्रतिशत तक कम कर देता है।
रॉकी को हाई लेवल पर अपग्रेड करने पर गेमर्स एबिलिटी की कूलडाउन अवधि को 15% तक कम कर सकते हैं। इससे प्लेयर्स युद्ध के मैदान में अपने इन-गेम कैरेक्टर की एक्टिव स्किल का अच्छी तरह से यूज कर सकते हैं।
डिटेक्टिव पांडा Free Fire MAX में टॉप रेटेड पेट्स में से एक है। इसकी स्किल का नाम पांडा ब्लेसिंग है। यह एबिलिटी प्लेयर्स को अपने एचपी को रीस्टोर करने की सुविधा देती है। यह क्लोज फाइट में बहुत उपयोगी है।
इस स्किल के साथ प्लेयर्स पेट के शुरुआती लेवल पर प्रति एलिमिनेशन चार एचपी तक पा सकते हैं। इसे अधिकतम स्तर पर अपग्रेड करके गेमर्स मैच में प्रत्येक किल के लिए 10 एचपी तक रीस्टोर कर सकते हैं।