Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 07, 2024, 10:10 AM (IST)
Free Fire MAX में कई पावरफुल गन मिलती हैं। हर गन एक अलग पावर के साथ आती है। प्लेयर्स जीत को आसान बनाने के लिए इनका यूज कर सकते हैं। अलग-अलग प्रकार की फाइट के लिए प्लेयर्स को गन की पावर देखते हुए यूज करना चाहिए। हर फाइट में अलग गन का यूज करना चाहिए। हालांकि, कुछ गन्स ऐसी होती हैं, जो सभी फाइट में प्लेयर्स के लिए फायदेमंद साबित होती है। नए प्लेयर्स को इन गन का यूज जरूरी करना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू
फ्री फायर मैक्स की पावरफुल गन्स में पहला नाम MP40 का आता है। नए प्लेयर्स और सभी तरह की फाइट के लिए यह गन काफी अच्छी मानी जाती है। इस गन का रेट ऑफ फायर काफी अच्छा है। प्लेयर्स अपने दुश्मनों को इन गन की मदद से 88 मूवमेंट स्पीड से नॉक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, गेम की इस लोकप्रिय गन की मैग्जीन पावर भी अच्छी है। इसमें से एक बार में 20 बुलेट का यूज कर सकते हैं। इस गन की खास बात है कि यह गेम में अन्य गन्स की तुलना में आसानी से मिल जाती है। और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका
FAMAS भी Free Fire MAX की दमदार गन्स में से एक है। इसे प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। इस गन को बर्स्ट मोड पर यूज किया जाता है। इस गन की खासियत है कि यह एक बार में तीन गन बुलेट शूट कर सकती है। यह गन रेट ऑफ फायर और रेंज दोनों के मामले में जबरदस्त है। इस कारण इसका यूज क्लोज रेंज और लॉन्ग रेंज दोनों में किया जा सकता है। इस गन की मूवमेंट स्पीड 74 है। ज्यादा हेडशॉट लगाने के लिए अच्छा ऑप्शन है। और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम
फ्री फायर मैक्स की गन AUG काफी शानदार है। इस गन का डैमेज काफी ज्यादा है। इसके जरिए आप आपने दुश्मन को कुछ ही हिट में मार गिरा सकते हैं। अटैचमेंट का यूज करके इसका रिकोईल कम किया जा सकता है। इस गन के एक राउंड में 35 बुलेट होती हैं। इतना ही नहीं, प्लेयर्स एक्सटेंडेड मैग द्नारा मैग्जीन को बढ़ाया भी जा सकता है। इन सभी गन का प्लेयर्स को जरूर यूज करना चाहिए।