Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 07, 2024, 09:12 AM (IST)
Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। गेमर्स इन इवेंट के जरिए कई कॉस्मेटिक आइमट जैसे इमोटस कैरेक्टर, ग्लू वॉल, गन स्किन पा सकते हैं। इवेंट में कॉस्मेटिक आइमट के अलवा गेमर्स को गोल्ड कोइन्स पाने का मौका भी मिल रहा है। गेम में कई ऐसे इवेंट्स हैं, जो गेमर्स को फ्री में गोल्ड कोइन्स दे रहे हैं। इन गोल्ड कोइन्स की मदद से गेमर्स कई कॉस्मेटिक आइमट पा सकते हैं। इसके अलावा, गेम में स्पिन करने के लिए भी गोल्ड कोइन्स का यूज किया जा सकता है। आइये, जानते हैं आप किस-किस इवेंट से गोल्ड कोइन पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
फ्री फायर मैक्स में प्लेयर्स डेली कुछ मिशन पूरा करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। आज डेली मिशन के तहत गेमर्स को गोल्ड कोइन्स पाने का मौका मिल रहा है। वे तेवल 20 मिनट गेम खेलकर फ्री में 200 गोल्ड कोइन्स पा सकते हैं। ध्यान रखें कि आप दिया गया मिशन एक दिन यानी 24 घंटे में पूरा करना होगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
एक्टिविटीज सेक्शन के तहत आए इस इवेंट में प्लेयर्स को 3000 गोल्ड कोइन्स पाने का मौका मिल रहा है। तीन दिन लॉग इन करके वे 1000 गोल्ड कोइन्स के लिए क्लेम कर सकते हैं। वहीं, 5 दिन लॉग इन करने पर 2000 गोल्ड कोइन्स मिलेंगे। यह इवेंट 17 नवंबर, 2024 तक गेम में लाइव रहेगा। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
Free Fire MAX के एक्टिविटी सेक्शन में एक और इवेंट कई दिनों से चल रहा है। Bind Your Account इवेंट के तहत आप अपने फ्री फायर मैक्स अकाउंट को अपने गूगल या फेसबुक अकाउंट से बाइंड यानी लिंक करके 2500 गोल्ड कोइन्स पा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर मैक्स ओपन करने के बाद लॉबी में लेफ्ट साइड में Events का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आप Activities सेक्शन में पहुंच जाएंगे। अब आपको यहां बताए गए सभी इवेंट मिल जाएंगे। आप एक-एक इवेंट के पेज पर जाकर रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। इन सभी इवेंट्स में गोल्ड कोइन्स के साथ-साथ और भी कई धमाल आइटम मिल रहे हैं। प्लेयर्स के लिए गोल्ड कोइन पाने का यह सुनहरा मौका है।