Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 30, 2024, 11:48 AM (IST)
Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई गन स्किन मिलती हैं। ये गन स्किन वेपन की पावर को बढ़ाने के साथ-साथ उसे दमदार लुक भी देती हैं। समय-समय पर लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena गेम में नए-नए गन स्किन लाता रहता है। ये धमाल पावर के साथ आती है। बता दें कि हाल ही में गेम में तीन नई गन स्किन आई हैं। इनके जरिए गेमर्स अपनी गन्स को और भी पावरफुल बना सकते हैं। आइये, इनके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे
Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई गन स्किन मिलती हैं। हाल ही में गेम में ऐड हुई गन स्किन्स में पहला नाम M249- Fire Bones है। इस शानदार गन स्किन पर स्कल बना हुआ है। इसका यूज करके आप अपनी गन को डेडली लुक दे सकते हैं। इसकी खास बात है कि इसे अपग्रेड भी किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Street Savvy Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से हाफ रेट में करें Claim
इस गन स्किन का यूज करने पर वेपन की एक्यूरेसी और रेट ऑफ फायर काफी बढ़ता है। इस गन स्किन का यूज करके M249 गन के साथ कर सकते हैं। इसे इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 500 डायमंड है। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes 22 April 2026: फ्री में Pet-Bundle सहित शानदार आइटम पाने का मौका, ऐसे करें नए कोड रिडीम
G18- Persia Prowess भी गेम की नई गन्म में से एक है। इस गन स्किन का यूज करके प्लेयर्स अपनी गन की रेज को बढ़ा सकते हैं। साथ ही, यह गन स्किन आपकी गन से होने वाले डैमेज को भी बढ़ा देती है। हालांकि, रीलोड स्पीड में यह अच्छी नहीं है। इससे गन की रीलोड स्पीड कम हो जाएगी। गन स्किन की कीमत 500 डायमंड है।
Free Fire MAX की नई गन स्किन की लिस्ट में SVD – Spirited Overseers का नाम भी शामिल है। इसे गन स्किन को खासतौर पर Sniper के लिए लाया गया है। इस गन स्किन में रेड और येलो कलर देखने को मिलता है। साथ ही, गन स्किन पर लाइट पैटर्स भी मिलता है। इस गन स्किन का यूज करने से वेपन की बुलेट स्टोरेज और डैमेज रेट को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, यह मूवमेंट स्पीड को कम कर देती है। इसकी कीमत भी 500 डायमंड है। बता दें कि इन गन स्किन को गेम के इन-स्टोर सेक्शन से खरीदा जा सकता है।