comscore

Free Fire Max में मिल रहा Aurora स्काईबोर्ड, फ्री में पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max में Aurora थीम्ड Skyboard मिल रहा है, जिसे गेमर्स फ्री में हासिल कर सकते हैं। इसे पाने का तरीका जानने के लिए नीचे आर्टिकल पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 18, 2024, 09:35 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max गेमर्स के लिए Aurora थीम वाला Skyboard आ गया है। इसके जरिए गेम में क्लसी एंट्री मारी जा सकती है। इससे प्लेयर्स को गेम में अलग लुक भी मिलेगा। इसे पाने के लिए गेम में मिलने वाले कुछ टास्क को पूरा करना होगा। अच्छी बात यह है कि इसके लिए डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिना कुछ किए ही इस स्काईबोर्ड को पाया जा सकेगा। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max Aurora Skyboard

फ्री फायर मैक्स में मिल रहा Aurora Kickflip Skyboard काफी यूनीक है। इसमें ब्लू, पर्पल और लाइट ब्लू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे क्रिस्टल डिजाइन दिया गया है और इससे फ्लेम भी निकल रही हैं। इसे पाने के लिए कुछ टास्क पूरे करने होंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है। आइए जानते हैं… news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

टास्क 1. स्काईबोर्ड पाने के लिए गेमर्स को 20 बार Aurora Coin मशीन का इस्तेमाल करना होगा।
टास्क 2. 10 बार Aurora Coin मशीन यूज करने के बाद 3000 गोल्ड कॉइन मिलेंगे।
टास्क 3. पांच बार मशीन का इस्तेमाल करने पर Aurora – Winterlands लॉबी म्यूजिक मिलेगा। news और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

कब तक एक्टिव रहेंगे टास्क

गेमर्स के लिए ये टास्क 26 दिसंबर, 2024 तक एक्टिव रहेंगे। इस बीच स्काईबोर्ड समेत गोल्ड कॉइन और लॉबी म्यूजिक को पाया जा सकता है। बता दें कि इन टास्क को 16 दिसंबर यानी सोमवार के दिन गेम में जोड़ा गया था।

कैसे करें क्लेम

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
2. गेम लॉबी में मौजूद इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. फिर एक्टिविटी सेक्शन में जाएं।
4. यहां ‘Free Aurora Skyboard’ दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
5. अब टास्क पढ़कर उन्हें पूरा करें।
6. इसके बाद दोबारा एक्टिविटी सेक्शन में आकर क्लेम बटन पर क्लिक करें।
7. इतना करने के बाद आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Garena का मानना है कि इस तरह के टास्क मिशन को गेम में लाइव करने से गेमर्स को एक्सक्लूसिव आइटम पाने का चांस मिलता है। साथ ही, उनके डायमंड की भी बचत होती है।