comscore

Free Fire MAX में आया नया इवेंट, मिल रहे कई धमाल रिवॉर्ड

Free Fire MAX में नया लक रॉयल Angelic Royale Event आ गया है। इसमें प्लेयर्स को आउटफिट के साथ-साथ वेपन और व्हीकल स्पिन जैसे कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 11, 2024, 06:11 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX में नया लक रॉयल Angelic Royale Event आ गया है। इसमें प्लेयर्स को आउटफिट के साथ-साथ वेपन और व्हीकल स्पिन जैसे कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में एक नया Angelic Royale इवेंट आया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को कई धमाकेदार आइटम पाने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इन आइटम को पाने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड की जरूरत होगी, जो कि असली के पैसों से आते हैं। इवेंट में मिल रहे आइटम पर डायमंड खर्च करना गेमर्स के लिए एक अच्छी डील हो सकती है। आइये, इस इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Free Fire MAX Angelic Royale Event

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गरेना फ्री फायर मैक्स में एक नया इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट को गेम में Puma के साथ कोलोब्रेशन किया है। इस नए लक रॉयल में गेमर्स को Puma स्पोर्टी आउटफिट मिल रहे हैं। इसमें Puma Speedster (Bottoms and Top), Pure Angel (Bottom), Heavenly Shoes, Red Sparklers Grenade skin, Parang Antique Blade और कई वेपन के साथ व्हील स्किन मिल रही है। news और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

स्पिन की कीमत

Puma Speedster को अनलॉक करने के लिए प्लेयर्स 20 डायमंड खर्च करके स्पिन करना होगा। एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड और 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है। हर बार स्पिन करने पर गेमर्स को प्राइज पूल में से एक रेंडम आइटम मिलेगा। वह आइटम दोबार स्पिन पर नहीं दिया जाएगा। news और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

रिवॉर्ड पाने का तरीका

  • इस इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • उसके बाद लक रॉल सेक्शन में जाएं। इसके बाद Angelic Royale सिलेक्ट कर लें।
  • अब अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार स्पिन सिलेक्ट करें। फिर स्पिन करने के बाद आपको एक रिवॉर्ड मिल जाएगा।

इस तरह आप बहुत कम डायमंड खर्च करके एक से एक अच्छे आइटम अपने नाम कर सकते हैं। ये आइटम न सिर्फ आपके लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम को मजेदार बनाएंगे। बल्कि जीतने में भी आपकी मदद करेंगे। इसके अलावा, भी गेम में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं, जो आपको बेहतरीन कॉस्मेटिक आइटम दे रहा है। सा ही, लीक रिपोर्ट्स के अनुसार एक बोनस डायमंड इवेंट भी गेम में आने वाला है, जो गेमर्स को डायमंड खरीदने पर उतने ही अतिरिक्त डायमंड बोनस के तौर पर देगा।