Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 16, 2023, 05:04 PM (IST)
Free Fire India भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेम आज यानी 16 सितंबर को लॉन्च होना था। हालांकि, अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। साथ ही, Garena की ओर से भी लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं की गई है। इस गेम को पहले 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था। फिर इसकी लॉन्चिंग टाल दी है। यह पिछले साल भारत में बैन हुए Free Fire का इंडियन वर्जन है। इसका गेमप्ले भी काफी तक उसी के समान होगा। इसमें फ्री फायर जैसे कुछ वेपन, कैरेक्टर, पेट्स और मैप्स भी मिलने की उम्मीद है। आज हम फ्री फायर के कुछ बेस्ट मैप बताने वाले हैं ताकि अगर ये मैप्स फ्री फायर इंडिया में भी ऐड किए जाएं तो प्लेयर्स को पहले से ही इनके बारे में पता हो और वो सही लैंडिंग स्पॉट सिलेक्ट कर पाएं। आइये, डिटेल में जानें। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम
यह फ्री फायर के सबसे पुराने मैप्स में से एक है। इसे प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। मैप टावरों, इमारतों, घरों और विभिन्न संरचनाओं से भरा हुआ है। इसके अलावा, बरमूडा में अलग-अलग इलाके, पेड़-पौधे और भरपूर प्राकृतिक भी शामिल हैं। प्लेयर्स स्नाइपर, असॉल्ट राइफल या एसएमजी का यूज करने के लिए बरमूडा को सबसे उपयोगी मैप मान सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE
अल्पाइन फ्री फायर के लेटेस्ट मैप में से एक है। इसे 31 दिसंबर, 2021 को पेश किया गया था। इसमें इलाकों और संरचनाओं के मामले में बरमूडा से कुछ मिलता-झुलता है। इसमें विदेशी बर्फ से ढके पहाड़ मिलते हैं। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल
गेम के लोकप्रिय मैप्स में Kalahari भी शामिल है। 2020 में लॉन्च होने के बाद यह प्लेयर्स के बीच काफी पसंदीदा रहा। इस मैप पर प्लेयर्स को अधिक पेड़ और घास मिलती है।
पुर्गेटरी मैप भी बहुत अच्छा है। इसे डेवलपर्स Garena ने बरमूडा के साथ पेश किया था। हालांकि, इसमें उसकी तरह ज्यादा इमारतें या संरचनाएं नहीं मिलती हैं। यह क्लोज और मीडियम दूरी की फाइट के लिए अच्छा मैप माना जाता है।
गेम के अच्छे मैप्स में NeXTerra का नाम भी आता है। इसमें हाई टेक फाइटिंग पिट्स मिलते हैं। इस पर बेहतर लूट के साथ कई ड्रॉप लोकेशन मिलती हैं।
Free Fire India में इनमें से कई मैप्स अपग्रेड के साथ पेश किए जा सकते हैं।