Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 13, 2026, 09:15 AM (IST)
Check out the latest Garena Free Fire redeem codes for April 2 2026
Free Fire MAX खेलने वाले गेमर्स के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। गेम डेवलपर Garena ने 13 मार्च 2026 के लिए नए Redeem Codes जारी कर दिए हैं, जिनकी मदद से खिलाड़ी बिना डायमंड खर्च किए शानदार इन-गेम आइटम हासिल कर सकते हैं। इन Redeem Codes के जरिए यूजर्स को वेपन लूट क्रेट, एक्सक्लूसिव इमोट्स, गोल्ड और रेयर स्किन्स जैसे कई शानदार इनाम मिल सकते हैं, जो आमतौर पर पैसे खर्च करने पर ही मिलते हैं। और पढें: Free Fire Max में Brisk Gallop Animation पाने का मौका, गेम में MOCO Store हुआ LIVE
आज जारी किए गए Redeem Codes खासतौर पर इंडिया सर्वर के लिए एक्टिव हैं, लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि ये कोड्स सीमित समय और सीमित यूजर्स के लिए ही काम करते हैं। हर कोड का इस्तेमाल अधिकतम 500 खिलाड़ी ही कर सकते हैं और इनकी वैधता लगभग 12 से 18 घंटे तक ही रहती है। अगर कोड डालते समय एरर आता है, तो इसका मतलब हो सकता है कि वह कोड एक्सपायर हो चुका है या उसकी लिमिट पूरी हो गई है। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक
इन Redeem Codes को क्लेम करने का प्रोसेस काफी आसान है, लेकिन इसे गेम के अंदर नहीं बल्कि ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए क्लेम करना होता है। सबसे पहले आपको Garena की Rewards Redemption साइट पर जाना होगा और अपने Free Fire अकाउंट से लॉगिन करना होगा। ध्यान रखें कि गेस्ट अकाउंट से लॉगिन करने वाले यूजर्स इन रिवॉर्ड्स को क्लेम नहीं कर सकते। इसके बाद आपको दिए गए 12 से 16 कैरेक्टर वाले कोड को कॉपी करके वेबसाइट पर पेस्ट करना होगा और ‘Confirm’ बटन पर क्लिक करना होगा। अगर कोड वैलिड हुआ, तो आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा और आपका रिवॉर्ड 24 घंटे के अंदर आपके गेम मेलबॉक्स में पहुंच जाएगा। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम