Written By Harshit Harsh
Published By: Harshit Harsh | Published: Sep 15, 2023, 06:23 PM (IST)
Free Fire India की लॉन्चिंग का लाखों प्लेयर्स को इंतजार है। पिछले साल फरवरी 2022 में बैन लगने के बाद से इस बैटल रॉयल गेम का इंतजार किया जा रहा है। पिछले महीने 31 अगस्त को गेम डेवलपर गरेना ने इसका टीजर जारी किया था और गेम की लॉन्चिंग 5 सितंबर को रखी थी। हालांकि, बाद में गरेना ने इसकी लॉन्चिंग कुछ सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी है। इस गेम को Google Play Store और Apple App Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेयर्स को गेम डेवलपर की तरफ से कुछ एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड दिए जाएंगे। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, इस गेम को कल यानी 16 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम
Google Play Store पर गरेना ने इस गेम के डेटा स्टोरेज और प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में जानकारी दी है। Garena ने फ्री फायर को दोबारा फ्री फायर इंडिया के नाम से लॉन्च करने का फैसला किया है। फ्री फायर इंडिया को खास तौर पर भारतीय प्लेयर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया जाएगा। इस गेम पर सरकार ने IT Act 69A के उल्लंघन की वजह से बैन लगाया था। भारतीय प्लेयर्स के डेटा भारत से बाहर स्टोर करने और इसके इस्तेमाल को लेकर सरकार ने फ्री फायर समेत कई ऐप्स पर बैन लगाया था। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE
इस बार गरेना ने भारतीय यूजर्स का डेटा लोकली स्टोर करने के लिए देसी कंपनी Yotta डेटा सर्विसेज के साथ साझेदारी की है। यही नहीं, गरेना ने गूगल प्ले स्टोर पर डेटा स्टोर करने की पॉलिसी भी अपडेट की है। यही नहीं, फ्री फायर इंडिया के प्री-रजिस्ट्रेशन के साथ ही गरेना ने अपनी डेा स्टोरेज और प्राइवेसी पॉलिसी की जानकारी भी शेयर की है। आइए, जानते हैं गरेना भारतीय प्लेयर्स का डेटा कब स्टोर करेगा? और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल