Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 21, 2023, 10:29 AM (IST)
Battlegrounds Mobile India BGMI एक्शन पैक्ड शूटिंग गेम है। इसमें जीतने के लिए सटीक निशाना लगाने के साथ तेजी से प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता होती है। अगर आप भी यह गेम खेलते हैं और सटीक निशाना लगाने में मुश्किल आ रही है, तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आपको सही निशाना लगाने में मदद मिलेगी और आप फाइट के दौरान तेजी से रिस्पॉन्ड कर पाएंगे। आइए नीचे जानते हैं टिप्स… और पढें: BGMI के ये टिप्स दिलाएंगे चिकन डिनर, अभी करें फॉलो
BGMI में सेंसिटिविटी सेटिंग को अपने अनुसार सेट करें। इससे आपको सटीक निशाना लगाने में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा, आप अपनी एक्यूरेसी को बढ़ाने के लिए अलग-अलग कैमरा एंगल का इस्तेमाल कर सकते हैं। और पढें: BGMI 4.4 Update: जल्द होगा रिलीज, इस सुपरफास्ट गाड़ी पर होगी सबकी नजर
BGMI में कस्टम ट्रेनिंग मोड है। यहां आप सटीक निशाना लगाने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसमें आपको मूविंग टारगेट मिलेंगे, जिससे आपकी एक्यूरेसी बेहतर होगी। साथ ही, इससे रिस्पॉन्ड टाइम भी बेहतर होगा। इसके अलावा, आप सही निशाना लगाने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
बीजीएमआई में हमेशा स्कोप का इस्तेमाल करें। आपको गेम में 2एक्स से लेकर 6एक्स तक के स्कोप मिल जाएंगे। इन स्कोप की मदद से सही निशाना लगाना काफी आसान हो जाएगा। आप चंद सेकेंड में अपने विरोधी को ढेर कर सकेंगे।
BGMI में बेहतर तरीके से निशाना लगाने के लिए क्रॉसहेयर को सही प्लेस पर रखना बेहद जरूरी है। इसे हमेशा सिर के करीब रखें। ऐसा करने से किल चांस कई गुना बढ़ जाएगा।
बीजीएमआई में जीत हासिल करनी है, तो आपको अपना रिएक्शन टाइम बेहतर करना होगा। इसके लिए आप रोजाना निशाना लगाने की प्रैक्टिस करें और एक्यूरेसी बढ़ाने वाले थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल करें।
सटीक निशाना लगाने और बेहतर एक्यूरेसी के लिए हमेशा प्रो प्लेयर्स की वीडियो देखें। इससे आपको सही निशाना लगाने की कला सीखने को मिलेगी।