comscore

Dhurandhar 2 OTT Release: Netflix पर नहीं बल्कि इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म!

Dhurandhar 2 फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। खबरों की मानें, तो इस बार फिल्म को Netflix पर नहीं अन्य दूसरे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Edited by Manisha |Published: Mar 26, 2026, 03:57 PM (IST)

Dhurandhar 2 OTT: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। थिएटर रिलीज के बाद फैन्स अब फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आने लगी है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें तो धुरंधर-2 फिल्म इस बार Netflix पर ऑनलाइन स्ट्रीम नहीं होगी। इस बार मेकर्स को फिल्म को अलग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने वाली है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: Netflix सब्सक्रिप्शन FREE पाएं, क्या आपको मिला 30 दिन का Trial सब्सक्रिप्शन? ऐसे करें चेक

मेकर्स ने Dhurandhar को इससे पहले Netflix पर स्ट्रीम किया था। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार भी Dhurandhar 2 फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी, तो हो सकता है आप गलत हों। मीडियो रिपोर्ट्स की मानें, तो धुरंधर 2 फिल्म को मेकर्स Netflix पर नहीं बल्कि JioHotstar पर स्ट्रीम करेंगे। जी हां, कहा जा रहा है फिल्म के डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं। फिलहाल, इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स व डिजिटल प्लेटफॉर्म ने इसकी आधिकारिक पुष्टि भी नहीं की है। news और पढें: FIFA World Cup 2026 Live: मोबाइल पर कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप LIVE मैच, यहां फ्री होगी स्ट्रीमिंग

JioHotstar पर कब आ रही Dhurandhar 2

अगर आपने अभी तक सिनेमाघर जाकर फिल्म नहीं देखी है और आप फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें आमतौर पर सिनेमाघर रिलीज के बाद किसी भी फिल्म को ओटीटी पर आने में 8 हफ्तों का समय लगता है। सिनेमाघरों में फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म ओटीटी पर मई महीने में दस्तक दे सकती है। news और पढें: Netflix पर आ रहा FIFA World Cup: Launch Edition गेम, जानिए कब और कैसे खेल पाएंगे

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फिल्म की कहानी

रणवीर सिंह और आदित्य धर द्वारा बनाई धुरंधर-2 फिल्म पिछले साल रिलीज हुई धुरंधर का ही दूसरा पार्ट है। फिल्म में रणवीर सिंह को भारतीय जासूस के तौर पर दिखाया गया है, जो कि पाकिस्तान में रहकर भारत के लिए पाकिस्तान की जासूसी करता है। फिल्म के दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार जसकिरत सिंह रंगी की कहानी पर ज्यादा फोकस किया गया है, जिसमें उसकी पिछली जिंदगी व उसके हमजा अली मजारी जासूस बनने तक के सफर को दिखाया गया है।