Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 02, 2023, 08:38 PM (IST)
स्मार्टफोन ब्रांड Samsung ने अपनी शानदार सेल Samsung Fab Grab Fest का ऐलान कर दिया है। यह सेल 4 मई से शुरू होगी और इसमें मोबाइल फोन्स सहित लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डील दी जाएंगी। इसके अलावा, सैमसंग की सेल में AC और रेफ्रिजरेटर पर भी धांसू डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं सेल में एक्सेसरीज को भी कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। और पढें: 30,000 रुपए से कम में मिल रहे हैं ये 8 धांसू 4K Smart TV, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
सैमसंग फैब ग्रेब फेस्ट सेल में ICICI, Axis और Kotak बैंक अपने क्रेडिट व डेबिट कार्ड होल्डर्स को किसी भी प्रोडक्ट की खरीदारी करने पर 22.5 प्रतिशत तक का कैशबैक देंगे। इसके अलावा, 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। यही ही नहीं सेल में प्रोडक्ट्स एक्सचेंज ऑफर और सस्ती ईएमआई पर उपलब्ध होंगे। और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह
सेल में Samsung Galaxy F14, Galaxy F23, flagship Galaxy S21 FE 5G और Galaxy Z Flip3 जैसे स्मार्टफोन्स पर 57 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही, Galaxy Book2 और Galaxy Book Go जैसे लैपटॉप पर 29 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा, सैमसंग की स्मार्टवॉच, टैबलेट और एक्सेसरीज भी 40 प्रतिशत के डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे।
फैब ग्रेब फेस्ट सेल में सैमसंग के स्मार्ट टीवीज पर 45 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सैमसंग की सेल में वॉशिंग मशीन, मॉनिटर, AC और रेफ्रिजरेटर्स पर बंपर डील मिलेंगी। वहीं, ग्राहकों को 32 इंच के स्मार्ट टीवी को बेहद कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा।
आपको याद दिला दें कि स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy A24 को लॉन्च किया था। हालांकि, इस डिवाइस की कीमत का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन, कयास लगाएं जा रहे हैं कि इसकी कीमत 200 यूरो यानी करीब 18000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी ए24 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का FHD+ sAMOLED डिस्प्ले मौजूद है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है। पावर के लिए हैंडसेट में 8-कोर प्रोसेसर समेत 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन लेंस, 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 13MP का कैमरा मिलता है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है।