comscore

Flipkart पर आ रही नई सेल, जानें किन प्रोडक्ट पर मिलेगा कितना डिस्काउंट

Flipkart पर कल से एक नई सेल शुरू होने वाली है। इसमें स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिॉनिक डिवाइस के साथ-साथ कई प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी।

Published By: Mona Dixit | Published: May 18, 2023, 09:25 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Flipkart पर कल से एक नई सेल शुरू हो रही है।
  • इसमें Realme, Poco और कई कंपनियों के फोन पर छूट मिलेगी।
  • सेल तीन दिन तक Flipkart पर लाइव मिलेगी।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर कई सेल आती रहती हैं। सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी के साथ-साथ खाने-पीने के सामान और कपड़ों पर भी छूट मिलती है। अब Flipkart पर जल्द नई Big Bachat Dhamaal Sale आने वाली है। कंपनी ने इसके लिए एक पेज भी लाइव कर दिया है। सेल डेट अनाउंस करने के साथ-साथ कई प्रोडक्ट पर मिलने वाले ऑफर्स भी रिवील कर दिए हैं। इस सेल में ग्राहक एक लाख से भी ज्यादा प्रोडक्ट पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देंगे। आइये, जानें कब से शुरू होगी Flipkart Sale 2023 और किन आइटम पर मिलेगा डिस्काउंट। news और पढें: Vivo T5x 5G की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगा तगड़ा एक्सचेंज ऑफर

Flipkart Bachat Dhamaal Sale

Flipkart पर लाइव हुए पेज के अनुसार, Bachat Dhamaal Sale कल यानी 19 मई, 2023 से शुरू हो जाएगी और 21 मई, 2023 तक चलेगी। इसका मतलब है कि लोगों के पास सेल का लाभ उठाने के लिए पूरे तीन दिन का समय है। इसमें एक लाख से अधिक प्रोडक्ट पर और 1000 से अधिक ब्रांड पर 80 प्रतिशत तक का ऑफ मिलेगा। news और पढें: POCO X8 Pro और X8 Pro Max की Flipkart पर आज से सेल होगी शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स

सेल पेज पर चार सेक्शन अंडर 499 रुपये, अंडर 699 रुपये, अंडर 799 रुपये और अंडर 999 रुपये दिखाई दे रहे हैं। इसका मतलब है कि सेल में इस कीमत में लोगों को अच्छे प्रोडक्ट खरीदने का मौका मिलेगा। news और पढें: Oppo K14 5G हुआ 1000 रुपये सस्ता, 7000mAh बैटरी सिंगल चार्ज पर चलेगी लंबा

इसके अलावा, धमाल डील्स के तहत नई डील रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे आएंगी। लूट बाजार में आइटम सबसे कम दाम में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे के बीच मिलेंगे। इतना ही नहीं, इस सेल के तहत कॉम्बो डील रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे रिवील की जाएगी।

इन कंपनियों के स्मार्टफोन पर होगी छूट

सेल में फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन को भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। अभी कंपनी ने डील रिवील नहीं की है। हालांकि, इस सेल में रियलमी, आईफोन, पोको और सैमसंग समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन पर छूट दी जाएगी।

अभी पेज पर ऑफर रिवील सून लिखकर आ रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी जल्द बता देगी कि किन स्मार्टफोन पर क्या ऑफर मिलेगा।

इन आइटम्स पर भी मिलेगा डिस्काउंट

सेल के तहत स्पोर्ट्स और फिटनेस पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही कपड़ों पर 60-90 प्रतिशत तक की छूट होगी। बैग और एक्सेसरीज को कम से कम 60 प्रतिशत छूट के साथ खरीद पाएंगे। सेल में 60-70 जूतों पर 60-80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इतना ही नहीं, Flipkart पर इलेक्ट्रिॉनिक और एक्सेसरीज, फर्नीचर और होम एप्लाइसेंस पर भी डिस्काउंट है।