Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 21, 2023, 01:27 PM (IST)
Christmas 2023 Gift Idea under 1500: क्रिसमस आने वाला है। 25 दिसंबर को हर साल पूरे धूमधाम से क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। दोस्तों से लेकर परिवार वालों तक, सभी एक दूसरे को क्रिसमस पर गिफ्ट देकर एक-दूसरे को खुश करने का सोचते हैं। अगर आपका दोस्त या भाई कोई भी गैजेट लवर है तो आप उसे एक से एक अच्छे गैजेट दे सकते हैं। यदि आप बजट कम है, तब भी आपके पास कई ऑप्शन हैं। आज हम यहां 1500 रुपये से कम में ऐसे गैजेट्स बताने वाले हैं, जिन्हें क्रिसमस पर गिफ्ट करने आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइये, जानते हैं। और पढें: Amazon Great Summer Sale 2026: REDMI, iQOO और OnePlus के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में लाएं घर
इस स्मार्टवॉच में 1.6 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पीक ब्राइटनेस 600 nits है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है। इसमें कई हेल्थ और स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस वॉच में 600mah बैटरी दी गई है, जो कई दिनों तक चल सकती है। वॉच BT कॉलिंग के साथ आता है। अमेजन पर वॉच 1,499 रुपये में मिल रही है। और पढें: Jio-Airtel के इन प्लान में Amazon Prime और Sony Liv मिला रहा बिल्कुल Free, अभी करें रिचार्ज
और पढें: Oppo Reno 15 Pro फोन पर सीधे 6,799 रुपये का Discount, 200MP कैमरे फोन पर Amazon-Flipkart डील ने मचाई धूम
रेडमी की इन बड्स 30 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसमें Bluetooth 5.3, ENC और IPX4 रेटिंग मिली है। इस बड में गूगल फास्ट पेयर और 12mm ड्रायवर्स मिलते हैं। 10 मिनट चार्ज होने पर यह 90 मिनट का प्लेबैक टाइम ऑफर करता है। इसकी कीमत 1,399 रुपये है।
इस स्मार्ट स्पीकर में 800mAh की बैटरी दी गी है। स्पीकर में 5W का स्पीकर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.0 दिया गया है। इसे IPX7 मिलता है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है।
पावर बैंक भी कम दाम में देने के लिए एक अच्छा गैजेट गिफ्ट है। इसमें माइक्रो USB और Type-C इनपुट पोर्ट दिया गया है। यह पावर बैंक 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। पावर बैंक दो कलर ऑप्शन में आता है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है।
realme Buds Wireless 2S की कीमत 1,499 रुपये है। इसमें डुअल डिवाइस स्विचिंग ऑप्शन मिलता है। नेकबैंड 24 घंटे तक का प्लेटाइम ऑफर करता है। चार्जिंग के लिए इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है। यह की कलर ऑप्शन में आता है।