Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 21, 2026, 09:29 AM (IST)
भारत के ज्यादातर राज्यों में गर्मी का सितम जारी है। इस वजह से एयर कंडीशनर यानी AC की मांग बहुत बढ़ गई है। इसके साथ समर गैजेट्स (Summer Gadgets) की डिमांड में भी भारी उछाल देखने को मिला है, जिनका इस्तेमाल खुद को भीषण गर्मी से बचने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए कूलिंग डिवाइस खोज रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा खरीदें, तो हम आपको इस गाइड में चुनिंदा गैजेट्स के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत आपके बजट में फिट होगी और तपन से राहत मिलेगी। और पढें: AC ही नहीं Fridge में भी लग सकती है आग, खुद की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये सेफ्टी Tips
और पढें: 1000 से कम में मिलने वाले टॉप-5 शानदार Hand Fan, तेज गर्मी में सफर बनाएंगे आरामदायक
यह जेब्रोनिक्स का हैंड फैन है। इसमें 3600mAh की रिचार्जेबल बैटरी लगाई गई है, जो फुल चार्ज में 12 घंटे तक चल सकती है। इसके साथ 5-स्पीड मोड दिए गए हैं। इसमें LED डिस्प्ले है। इसका एयर फ्लो बेहद शानदार है। इसका इस्तेमाल यात्रा करने के साथ-साथ ऑफिस और स्कूल व कॉलेज में किया जा सकता है। इसकी कीमत 898 रुपये है। यह व्हाइट कलर में अवेलेबल है। इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
Portronics GO BREEZE नैक फैन है। इसे गले में पहनकर ऑफिस, शॉपिंग, कूकिंग और जिम करते वक्त इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन भी कम है, जिससे गले पर दबाव नहीं पड़ता है। इसमें 2400mAh की बैटरी लगी है, जो फुल चार्ज होने पर कई घंटे काम करती है। इसकी कीमत 1249 रुपये है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑर्डर करके घर मंगवाया जा सकता है।
यह मिनी पोर्टेबल कूलर है, जिसका इस्तेमाल घर से लेकर ऑफिस तक में किया जा सकता है। इस डिजाइन इतना कॉम्पेक्ट है कि इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसमें 3 फैन स्पीड और 5 स्प्रे मोड दिए गए हैं। यह ठंडी हवा फेंकने में सक्षम है और बिजली भी कम इस्तेमाल करता है। इसे लैपटॉप, पावर बैंक और अन्य यूएसबी सपोर्ट करने वाले डिवाइस से चार्ज करके यूज किया जा सकता है। इसकी कीमत 699 रुपये है। यह अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है।
Aquaminder आम वॉटर बॉटल से बहुत अलग है। इस स्मार्ट वॉटर बॉटल की खासियत है कि यह हल्की रोशनी और साउंड के जरिए आपको हर घंटे पानी पीने की याद दिलाएगी, जिससे आप दिनभर हाइड्रेरट रहेंगे। इसका डिजाइन क्लासी और कॉम्पैक्ट है, जिससे इसे कैरी करना बहुत आसान है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 15 दिन चलती है। इसे पावर बैंक और यूएसबी टाईप-सी वाले एडेप्टर से चार्ज किया जा सकता है। यह भी अमेजन पर लिस्ट है। इसका प्राइस 998 रुपये है।
यूएसबी फैन शानदार गैजेट है। यह कूलिंग एक्सेसरीज में से एक है। इसका इस्तेमाल गर्मी से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इसे फोन के चार्जिंग पोर्ट में लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि ये फैन आपको 200 रुपये से कम में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में मिल जाएंगे।