comscore

झुलसा देने वाली गर्मी से चाहिए राहत, घर लाएं ये टॉप-5 बेस्ट Air Cooler, कीमत 5000 से कम

Best 5 Air Coolers under 5000 to beat nautapa excessive heat this summer 2026: अमेजन इंडिया पर 5 हजार से कम के एयर कूलर मिल रहे हैं, जो आपके कमरे को मिनटों में ठंडा कर देंगे।

Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: May 27, 2026, 10:55 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
pic 1 (31)zoom icon
18

झुलसा देने वाली गर्मी

दिल्ली, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में नौतपा चल रहा है। इस 9 दिन की अवधि में भीषण गर्मी पड़ती है और तापमान दोपहर के वक्त चरम पर होता है।

Crompton Ginie Neozoom icon
28

खरीदना है कूलर

इस झुलसा देने वाली गर्मी से बचने के लिए आप अपने कमरे के लिए कम बजट में आने वाला कूलर खोज रहे हैं, लेकिन अच्छा ऑप्शन नजर नहीं आ रहा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह फोटो गैलरी आपके लिए है।

pic 3 (18)zoom icon
38

बेस्ट Air Cooler

हम आपको यहां ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया (Amazon India) पर मौजूद पांच Air Cooler के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 5000 रुपये से कम है। इनके इस्तेमाल से आपका रूम मिनटों में ठंडा हो जाएगा।

Bepure (1)zoom icon
48

Bepure Brisco 12L Air Cooler

Bepure Brisco कूलर में पावरफुल एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मिनटों में रूम टेम्परेचर को कम कर देती है। इस कूलर का वॉटर टैंक 12 लीटर का है। यह बिजली का कम इस्तेमाल करता है, जिससे बिल कम आता है। इसमें मोटर भी हाई पावर की लगी है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से कूलर खरीदने पर 300 रुपये की छूट मिलेगी। इस हैंडसेट को 158 रुपये की ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा।

Kenstarzoom icon
58

Kenstar PULSE HC 20 Personal Air Cooler

Kenstar का यह एयर कूलर 20 लीटर की कैपेसिटी के साथ आता है। यह 15 फीट तक हवा फेंक सकता है। इसमें 4-वे एयर फ्लो की सुविधा दी गई है, जिससे हवा कमरे के हर कोने में पहुंचती है। इसकी स्पीड को कंट्रोल करने के लिए 3 स्पीड मोड मिलते हैं। इसके अलावा, कूलर में TURBO BLOWER की सुविधा भी दी गई है। इसकी कीमत 4,799 रुपये है। इसे 169 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है।

BHABURLY Air Coolerzoom icon
68

BHABURLY Air Cooler

BHABURLY कूलर की बॉडी बहुत मजबूत है। यह जल्दी ओवरहीट नहीं होता है। इसमें 2400 RPM की पावरफुल मोटर लगाई गई है, जो घंटों ठंडी हवा फेंक सकती है। इसमें Ice Chamber दिया गया है, जिसमें बर्फ रखकर कूलिंग को बढ़ाया जा सकता है। इस पर 1 साल की वारंटी मिल रही है। इसकी कीमत अमजेन इंडिया पर 4,499 रुपये है। इस पर भी 300 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, 158 रुपये की EMI दी जा रही है।

pic 2 (23)zoom icon
78

Crompton Ginie Neo

Crompton का यह पर्सनल कूलर है। इसे छोटे कमरे के लिए डिजाइन किया गया है। इसके वॉटर टैंक की कैपेसिटी 10 लीटर है। इसमें हनकॉम्ब के कूलिंग पैड लगते हैं। इसमें स्पीड कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। इसकी खासियत है कि यह बिजली का इस्तेमाल भी कम करता है। इसे साफ करना भी बहुत आसान है। यह अमेजन पर 4,499 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इस पर बैंक डिस्काउंट और 158 रुपये तक की शुरुआती EMI दी जा रही है।

Bajaj PX25 Torque Air Coolerzoom icon
88

Bajaj PX25 Torque Air Cooler

Bajaj के इस एयर कूलर पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है। इस कूलर में DuraMarine पंप लगाया गया है, जो पैड्स को मिनटों में घीला कर देता है, जिससे ठंडी हवा मिलती है। इसमें Anti-bacterial Hexacool पैड लगे हैं। इसमें बेहतर कूलिंग करने के लिए Turbo Fan टेक का सपोर्ट दिया गया है। यह 5 मीटर तक हवा फेंकने में सक्षम है। इसकी कीमत 4,669 रुपये है। इस पर 300 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, 164 रुपये की EMI दी जा रही है।