Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 22, 2023, 07:26 PM (IST)
Amazon Offers on Smartphones: स्मार्टफोन आज के समय में अहम जरूरतों में से एक बन गया है। अगर आप नया मोबाइल फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, लेकिन आप ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। हम आपको यहां कुछ खास स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप Amazon से 2 हजार से कम कीमत की ईएमआई देकर घर ला सकते हैं। इन डिवाइस में आपको एचडी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही, इन फोन में फास्ट चार्जिंग चार्जिंग सपोर्ट करने वाली दमदार बैटरी भी मिलेगी। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की पूरी डिटेल। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका
आइक्यू निओ 7 प्रो स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 6.78 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन, 8MP का वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो सेंसर है, जबकि सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 128GB तक रैम, 256GB तक स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। इस फोन पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, फोन पर 1,697 रुपये की ईएमआई और 29,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। और पढें: Amazon Prime Video में आया Instagram जैसा फीचर, अब स्क्रॉल करते ही मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज
वनप्लस नॉर्ड 3 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है। इस मोबाइल पर 1,648 रुपये की ईएमआई और 2 हजार का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्मार्टफोन पर 29 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी है। इस डिवाइस में 6.74 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन HDR 10+ सपोर्ट करती है। इसमें MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग से लैस है।
सैमसंग गैलेक्सी एस 20 एफई को सस्ते में खरीदने का शानदार है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है और इस पर 1,454 रुपये की ईएमआई ऑफर की जा रही है। फोन पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है। इस मोबाइल में 6.5 इंच का इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सीमलेस वर्किंग के लिए मोबाइल में Snapdragon 865 प्रोसेसर और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4500mAh की बैटरी मिलती है।