Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 16, 2024, 01:56 PM (IST)
5G Smartphones Under 10000 on Amazon: स्मार्टफोन मार्केट में इन दिनों 5G स्मार्टफोन की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि कंपनियां अब बजट रेंज के अंदर 5G कनेक्टिविटी पेश कर रही है। अगर आप अपने पैरेंट्स के लिए बजट के अंदर 5G फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो अब आपके पास एक नहीं बल्कि ढेरों विकल्प मौजूद हैं। 5G फोन के लिए आपको अब 12,000 से 15,000 रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आपके लिए महज 10,000 रुपये का बजट परफेक्ट रहेगा। खास बात यह है कि Amazon से फोन खरीदने पर आपको अलग से 2000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। ऐसे में आप 5G फोन को महज 8000 रुपये से भी कम की कीमत में खरीद सकेंगे। यहां देखें 5G फोन के कुछ बेस्ट सस्ते ऑप्शन। और पढें: 1000 से कम महीने के खर्च पर खरीदें ये शानदार स्मार्टफोन, जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ
POCO M6 Pro 5G स्मार्टफोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को आप Amazon से 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर अभी 500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही बैंक कार्ड के जरिए भी 500 रुपये का ऑफ मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो फोन में FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026 में लैपटॉप पर मिल बड़ा डिस्काउंट, देखें फीचर्स और कीमत
Nokia G42 5G स्मार्टफोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को आप Amazon से 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए भी 1500 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 480 Plus 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर 3 दिन तक चलता है।
Lava Blaze 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को आप अमेजन से 9,799 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।