Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: May 16, 2024, 11:35 AM (IST)
Amazon Deals 2024: अमेजन यूजर्स को स्मार्टफोन्स से लेकर लैपटॉप तक, कई चीजों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर करता है। लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आज यानी 16 मई, 2024 से Feature Phone Mela शुरू हो गया है। यह 23 मई, 2024 तक चलेगा। इस सेल में फीचर फोन पर 50 प्रतिशत तक का ऑफ मिल रहा है। आजकल फीचर फोन कई धमाल फीचर्स के साथ आते हैं। आप इनके जरिए UPI पेमेंट भी कर सकते हैं। आज हम यहां ऐसा ही फीचर फोन के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे UPI पेमेंट किया जा सकता है। इनकी कीमत 1500 रुपये से कम है। आइये, जानते हैं। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026: Laptop पर मिल रहा भरी डिस्काउंट, बस इस तारीख तक चलेगी सेल
नोकिया का यह फीचर फोन सिंगल सिम स्लॉट के साथ आता है। इस कीपैड फोन में बिल्ट इन यूपीआई पेमेंट की सुविधा मिलती है। फीचर फोन में लंबे समय तक वाली बैटरी दी गई है। फोन वायरलेस FM रेडियो के साथ आता है। इस फीचर फोन में 2000 कॉन्टैक्ट और 500 SMS सेव कर सकते हैं। यह चार कलर ऑप्शन में आता है। इसकी कीमत 1,199 रुपये है। फोन 109 रुपये की मासिक किस्त पर मिल रहा है। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026: लाइव हुई मेगा सेल, iPhone 17 Pro समेत इन फोन पर मिल रहे बंपर Offers
और पढें: 30,000 से कम में मिल रहे शानदार Split AC, मिनटों में ठंडा कर देंगे आपका कमरा
इस फोन में 2.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन 1900mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 1.3MP का रियर कैमरा फ्लैश के साथ मिलता है। इसके अलावा, इस फीचर फोन में UPI Pay का ऑप्शन भी है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है। अमेजन से इस फोन को 136 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।
इस फीचर फोन में जियो स्मार्टफोन वाली कई सुविधाएं देता है। UPI पेमेंट के साथ-साथ यह जियो फोन JioCinema और JioSaavn को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में 2.4 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन 2000mAh की बैटरी से लैस है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है। यह 23 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है। इसे 118 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं।
इन सभी फीचर पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसका मतलब है कि आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके नया खरीद सकते हैं।