comscore

WhatsApp में आ रहा कमाल का फीचर, वीडियो कॉल पर एक साथ सुन पाएंगे म्यूजिक

WhatsApp स्क्रीन शेयरिंग फीचर के लिए एक नई सुविधा लाने वाली है। यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान एक साथ कई लोगों के साथ म्यूजिक देख सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 06, 2023, 08:27 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp स्क्रीन शेयरिंग फीचर के लिए नई सुविधा आ रही है।
  • यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है।
  • कंपनी व्हाट्सऐप के लिए कई नए फीचर पर काम कर रही है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp में लगातार नए-नए फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जरिए आप न सिर्फ चैट कर सकते हैं बल्कि इसमें वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा भी मिलती है। कॉलिंग फीचर को और भी उपयोगी बनाने के लिए कंपनी लगातार इसमें सुधार कर रही है। अब इसके लिए एक नए फीचर पर काम किया जा रहा है, जो यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान म्यूजिक ऑडियो शेयर करने की सुविधा देगा। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp के लिए आ रहा नया फीचर

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में Share music audio – video calls के बार में बताया गया है। रिपोर्ट की मानें तो TestFlight ऐप पर मौजूद WhatsApp beta for iOS 23.25.10.72 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप कई सुधारों के साथ वीडियो कॉलिंग के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से वीडियो कॉल के समय कॉल में शामिल यूजर्स एक साथ म्यूजिक ऑडियो सुन पाएंगे। news और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

कैसे करेगा काम?

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। स्क्रीनशॉट में वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर एक मैसेज आ रहा है। इसमें बताया गया है कि वीडियो के साथ एक साथ म्यूजिक सुन सकते हैं। वीडियो कॉल में स्क्रीन शेयर करते समय डिवाइस में ऑडियो प्ले करने पर वह भी कॉल में शामिल लोगों को सुनाई देगा। इस मैसेज के साथ Continue का ऑप्शन दिया गया है। news और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

इसका मतलब है कि स्क्रीन शेयरिंग फीचर के दौरान कॉल के सभी लोग एक साथ ऑडियो म्यूजिक भी सुन पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बात दें कि WhatsApp beta for iOS 23.12.0.74 update के साथ स्क्रीन शेयरिंग फीचर को रिलीज किया गया था। अब व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल करते समय स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। इसी फीचर को और भी बेहतर और उपयोगी बनाने के लिए इसमें नई सुविधा जोड़ने पर काम किया जा रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर जारी किया जाएगा। उसके बाद यह सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होगा।