Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 06, 2024, 11:52 AM (IST)
WhatsApp Channels के लिए एक नए फीचर पर काम चल रहा है। चैनल्स लॉन्च करने के बाद से लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इसे और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहे हैं। अब कंपनी Pin Channels नाम के एक फीचर पर काम कर रही है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इस फीचर की मदद से यूजर चैनल को पिन कर सकते हैं। अभी तक पिन करने की सुविधा चैट और मैसेज तक ही सीमित है। इसके बाद से चैनल्स को भी पिन कर सकेंगे। आइये, इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी pin channels नाम के फीचर पर काम कर रही है। गूगल प्ले स्टोर से पता चला है कि WhatsApp beta for Android 2.24.4.3 update से पता है कि कंपनी ऐसा फीचर ला रही है, जिससे आप जरूरी और अपने पसंद के चैनल को चैनल्स लिस्ट में पिन करके टॉप पर रख सकते हैं। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
रिपोर्ट में एक एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, अपडेट्स टैब पर क्लिक करने के बाद आपको चैनल्स की लिस्ट दिखेगी। आपने जिस चैनल को पिन किया होगा, वह लिस्ट में सबसे ऊपर होगा और उस पर पिन का आइकन बना दिखेगा। यह फीचर बिल्कुल पिन चैट सुविधा की तरह ही काम करेगा। और पढें: Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की पूरी डिटेल Flipkart लिस्टिंग में आई सामने, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
WhatsApp इस फीचर के आने से आप अपने पसंदीदा और जरूरी चैनल्स को पिन करके लिस्ट में टॉप पर रख पाएंगे। इससे उन्हें लिस्ट में ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ भविष्य में पहले बीटा टेस्टर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर लाया जाएगा। उसके बाद यह स्टेबल वर्जन के लिए जारी किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी चैनल्स के लिए और भी कई फीचर्स पर काम रही है। यूजर्स जल्द इनका यूज कर पाएंगे।