Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 29, 2024, 09:41 AM (IST)
WhatsApp कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कंपनी ऐप को और भी उपयोगी बनाने के लिए नई-नई सुविधाएं लाती रहती है। इस समय भी मेटा का लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप विभिन्न फीचर्स को डेवलप कर रहा है। लेटेस्ट खबर में एक नए फीचर Suggested contacts की जानकारी सामने आई है। अभी यह डेवलपमेंट फेज में है। फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि इसे किस लिए लाया जा रहा है। यह फीचर यूजर्स को चैट करने के लिए कॉन्टैक्ट सजेस्ट करेगा। इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में Suggested contacts फीचर की जानकारी मिली है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.7.23 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप चैट्स के लिए इस नए फीचर पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। व्हाट्सऐप ऐप के भविष्य के अपडेट के लिए चैट लिस्ट में एक नया सेक्शन जोड़ने पर काम कर रही है। यह सेक्शन चैट शुरू करने के लिए एड्रेस बुक से सुझाए गए नए कॉन्टैक्ट की लिस्ट दिखाएगा। इससे यूजर्स आसानी से नए कन्वर्जेशन शुरू कर पाएंगे। इसे सेक्शन को चैट लिस्ट में नीचे की तरफ जोड़ा जाएगा। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
इससे यूजर्स उनके मौजूदा चैट लिस्ट को देखे बिना ही नई बातचीत आसान से शुरू कर पाएंगे। इस फीचर से लग रहा है कि WhatsApp नए कनेक्शन और इंटरैक्शन को बढ़ावा देने के तरीके के रूप में उन कॉन्टैक्ट के साथ बातचीत शुरू करने का सुझाव दे सकता है, जिनके साथ यूजर्स ने पहले कभी बातचीत नहीं की हो।
इतना ही नहीं, बता दें कि सुझाव नए यूजर्स को व्हाट्सऐप के साथ उनके शुरुआती रजिस्ट्रेशन पर भी दिए जाएंगे। इससे पहली बार कनेक्शन बनाने में आसानी होगी।
ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद यह फीचर स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा।