Published By: Mona Dixit | Published: Jun 19, 2023, 11:06 AM (IST)
Representative image
WhatsApp में यूजर्स को आने वाले अपडेट के साथ कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। पिछले हफ्ते व्हाट्सऐप ने बीटा यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स जारी किए हैं। इन्हें भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। आज हम उन फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी जर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने बीटा यूजर्स के लिए जारी हुए नए फीचर्स के बारे में जानकारी है। पिछले हफ्ते एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के साथ-साथ विंडोज के लिए आए लेटेस्ट अपडेट के साथ नई-नई सुविधाएं जारी की गई हैं, जिन्हें आगे आने वाले समय में सभी के लिए लाया जाएगा। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
WhatsApp beta for Android 2.23.13.5 update से पता चला है कि कंपनी एक नए मल्टी-अकाउंट फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स एक ही अकाउंट में कई व्हाट्सऐप अकाउंट यूज कर सकते हैं और दोनों अकाउंट के बीच स्विच करने के लिए एक नया मेन्यू मिलेगा।
बिजनेस ऐप का यूज करने वाले व्हाट्सऐप बीटा यूजर्स को भी एक नया यूजर इंटरफेस (UI) मिल रहा है। WhatsApp beta for iOS 23.12.0.73 update इंस्टॉल करने के बाद कुछ यूजर्स को भी फेसबुक और इंस्टग्राम पर अपने स्टेटस अपडेट करने के लिए एक रीडिजाइन इंटरफेस मिल रहा है।