Published By: Mona Dixit | Published: May 17, 2023, 09:15 AM (IST)
WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के एक्पीरियंस को मजेदार बनाने के लिए ऐप को रीडिजाइन कर रहा है। कुछ दिनों पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स को iOS जैसा फील देने के लिए एक नया नेविगेशन बार लेकर आ रही है, जो स्क्रीन पर नीचे की ओर मिलेगा। इससे चैट और ऑनलाइन स्टेटस आदि के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो व्हाट्सऐप रीडिजाइन मैसेज मेन्यू पर काम कर रहा है, जो कि iOS पर मौजूद कॉन्टेक्स्ट मेन्यू से इंस्पायर्ड होगा। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ लाया जाएगा। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट से इस रीडिजाइन मेन्यू के बारे में जानकारी मिली है। Android 2.23.11.4 update के लिए WhatsApp beta से पता चला है कि व्हाट्सऐप भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ मैसेज मेन्यू को रीडिजाइन करने पर काम कर रहा है।
इससे पहले Android 2.23.10.6 update के लिए WhatsApp beta के साथ कुछ लीक टेस्टर्स के लिए bottom navigation bar इंटरफेस रोल आउट किया गया था। इस इंटरफेस के साथ एंड्रॉयड ऐप काफी हद तक iOS जैसी लग रहा था। वहीं, वह मेन्यू रीडिजाइन एंड्रॉयड ऐप में और भी बदलाव लाएगा।
WABetainfo की रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में क्या बदलाव होगा।
स्क्रीनशॉट में मैसेज सिलेक्ट करते ही एक रीडिजाइन मेन्यू दिखाई दे रहा है। इसे देखकर साफ लग रहा है कि यह iOS ऐप की तरह है। मैसेज सिलेक्ट करते ही कई ऑप्शन डिलीट, फॉरवर्ड, रिप्लाई, कीप और इंफो ऑप्शन आ रहे हैं।
हालांकि, ध्यान रखें फिलहाल यह डेवलपमेंट के अधीन है। इसे अभी बीटा यूजर्स के लिए भी रोल आउट नहीं किया गया है। कंपनी की ओर से यह जानकारी भी नहीं है कि इस नए इंटरफेस को कब लाया जाएगा।
रीडिजाइन किए गए मेनू के साथ WhatsApp दिखा रहा है कि कंपनी वास्तव में ऐप को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास कर रही है। Android यूजर्स को iOS ऐप पर नया मेनू पसंद आएगा। इस नए इंटरफेस के साथ एंड्रॉयड यूजर्स को ऐप यूज करने में और भी मजा आएगा।