Published By: Mona Dixit | Published: Jun 12, 2023, 01:48 PM (IST)
Image: Reuters
Artificial Intelligence (AI) का बढ़ता चलन देखते हुए ज्यादातर कंपनियों इस ओर अपना कदम बढ़ा रही है। अब Mark Zuckerberg की कंपनी Meta अपने कर्मचारियों के लिए AI चैटबॉट Metamate रोल आउट कर रहा है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, नया AI चैटबॉट कंपनी डेटा का यूज कर्मचारियों को मीटिंग के प्वाइंट कलेक्ट करने, कोड लिखने और सुविधाओं को डिबग करने में मदद करने के लिए करता है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल
Meta ने अभी इस AI टूल को छोटे ग्रुप के लिए रोल आउट किया है। मेटा ने चैटबॉक्स को सशक्त बनाने के लिए Microsoft और OpenAI के साथ चर्चा की थी। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने एक अलग इन-हाउस मॉडल बनाने का फैसला लिया। और पढें: Meta Glasses: AI टेक से लैस स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल फरवरी में Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की थी कि कंपनी एक नई “टॉप लेवल” प्रोडक्ट टीम बना रही है, जो जनरेटिव AI पर “केंद्रित” होगी। जुकरबर्ग का कहना है कि कंपनी जल्द क्रिएटिव और एक्प्रेसिव टूल बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। आगे आने वाले समय में वह “AI personas” डेवलप करेगी, जो यूजर्स को विभिन्न तरीकों से मदद करेगा। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
पिछले हफ्ते आई रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम एक ऐसी सुविधा पर काम कर रहा था, जो यूजर्स को ऐप के भीतर AI चैटबॉट की सुविधा देगा।
रिवर्स इंजीनियन Alessandro Paluzzi का दावा है कि इंस्टाग्राम AI Agent (Boot) पर काम कर रहा है। Alessandro अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बताया गया है कि इंस्टाग्राम अधिर मजेदार और एन्गेजिंग एक्पीरियंस के लिए आपकी चैट्स में AI Agent (Boot) लाने पर काम कर रहा है।
साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि AI एजेंट सवालों के जवाब देने और सलाह देने में सक्षम होंगे। यूजर्स के पास 30 अलग-अलग पर्सनालिटी में से सिलेक्ट करने का ऑप्शन होगा। हालांकि, फिलहाल मेटा या इंस्टाग्राम की और से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
इसके अलावा, हालिया रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर की कंपनी मेटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ प्रयोग कर रही है। कंपनी अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैसेंजर के अपकमिंग अपडेट में AI जेनरेट किए गए स्टिकर जोड़ने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी जल्द ही फीचर की टेस्टिंग शुरू करेगी।