Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 07, 2023, 11:38 AM (IST)
WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए एक और नया फीचर Search Message by date रोल आउट कर रहा है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यूजर्स नए फीचर की मदद से तारीख के अनुसार मैसेज कर पाएंगे। अभी इसे कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है। मेटा के लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने हाल में मैसेज को पिन करने की सुविधा रोल आउट की थी। अब इस नए फीचर से लोगों के लिए एक तय तारीख पर भेजा गया मैसेज ढूंढने में आसानी होगी। इसकी डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर के रोल आउट की जानकारी दी गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप वेब का लेटेस्ट वर्जन यूज करने वालों के लिए Search Message by date रोल आउट हो रहा है। इस फीचर का यूज अभी वे बीटा टेस्टर्स ही कर पा रहे हैं, जिन्होंने वेब क्लाइंट के ऑफिशियल बीटा प्रोग्राम को ज्वाइन किया है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
पिछले कुछ समय पहले आई रिपोर्ट्स में इस फीचर के डेवलपमेंट की जानकारी दी थी। हालांकि, अब कुछ लोग इसका यूज भी कर पा रहे हैं। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिससे साफ-साफ पता चल रहा है कि इसका कैसे यूज कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
स्क्रीनशॉट के अनुसार, मैसेज सर्च करने के लिए जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने कैलेंडर बनकर आ जाएगा। यहां आप वह डेट सिलेक्ट कर सकते हैं, जिसके मैसेज ढूंढना चाहते हैं।
ध्यान रखें कि फिलहाल, WhatsApp की यह सुविधा कुछ ही बीटा यूजर्स के लिए रिलीज की जा रही है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ बीका के लोगों के लिए भी लाया जाएगा। इस फीचर की मदद से आप आसानी से एक स्पेसिफिक डेट के मैसेज सर्च कर सकते हैं।
वेब के अलावा, कंपनी ने पिछले हफ्ते एंड्रॉयड और iOS दोनों बीटा यूजर्स के लिए भी कई फीचर्स रोल आउट किए हैं, जिन्हें जल्द स्टेबल वर्जन के लिए लाया जाएगा। कुछ ऐसी सुविधाएं भी हैं, जो अभी डेवलपमेंट फेज में है। जल्द इनकी टेस्टिंग शुरू की जा सकती है।