comscore

WhatsApp में आया नया फीचर, अब फोटो शेयर करना होगा और भी आसान

WhatsApp यूजर्स अब मीडिया सेंड करते समय सिलेक्ट की गई फाइल को अच्छी तरह कंट्रोल कर पाएंगे। अब फोटो पर नंबर्ड थंबनेल दिखाई देगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 20, 2023, 09:29 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp में एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिे नया फीचर आ है।
  • अब मीडिया सेंड करते समय नया नंबर थंबनेल दिखाई देगा।
  • इसे फिलहाल सभी यूजर्स के लिए नहीं लाया गया है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को नंबर थंबनेल के साथ एक बेहतरीन Media Picker एक्सपीरियंस दे रहा है। अब इसकी मदद से यूजर्स मीडिया सेंड करते समय आसानी से गिन पाएंगे कि उन्होंने कौन सी और कितनी फोटो या वीडियो सिलेक्ट की हैं। साथ ही, वे सिलेक्ट की गई मीडिया के क्रम को भी कंट्रोल कर पाएंगे। news और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

बता दें कि Enhanced media picker फीचर को अभी कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ यह फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

WhatsApp Enhanced media picker

Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस एन्हांस्ड मीडिया पिकर फीचर के रोल आउट की जानकारी मिली है। news और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store पर उपलब्ध ऐप के लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करने वाले कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए इसे रोल आउट किया जा रहा है।

इस फीचर के साथ यूजर्स नंबर्ड थंबनेल के साथ फोटो, वीडियो और GIF भेजते समय बेहतरीन एक्पीरियंस का आनंद ले सकते हैं। इससे यूजर्स आसानी से मीडिया सिलेक्ट कर पाएंगे और साथ ही साथ यह भी देख पाएंगे कि उन्होंने कितनी मीडिया फाइल सिलेक्ट की हैं। वे जितनी और जिस क्रम में फाइल सिलेक्ट करते जाएंगे, उन पर 1,2,3 करके नंबर दिखाई देने लगेंगे।

फीचर के साथ हुआ बदलाव

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिससे साफ-साफ पता चल रहा है कि फीचर कैसे काम करेगा। पहले भेजने के लिए मीडिया सिलेक्ट करते समय चुनी गई फाइलों पर एक चेकमार्क दिखाई देता है। इससे लोगों को यह समझने में दिक्कत आती थी कि उन्होंने पहली कौन सी और कितनी फाइल सिलेक्ट की हैं।

हालांकि, नए अपडेट के साथ मीडिया पिकर अब प्रत्येक सिलेक्ट किए गए आइटम पर एक नंबर दिखाता है। जिस क्रम में यूजर आइटम सिलेक्ट करेगा, उसी क्रम में उस पर नंबर लिखे दिखाई देंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

WhatsApp के इस फीचर की मदद से यूजर्स उस क्रम पर कंट्रोल बना सकते हैं, जिसमें मीडिया आइटम भेजना चाहते हैं। ध्यान रखें फिलहाल यह फीचर केवल ऐप के लेटेस्ट वर्जन को इंस्टॉल करने वाले बीटा यूजर्स के लिए आया है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे सभी के लिए लाया जाएगा।