comscore

WhatsApp में जल्द चार से ज्यादा चैट को कर पाएंगे पिन, आ रहा नया फीचर

WhatsApp का पिन मैसेज फीचर जल्द अपग्रेड होने वाला है। इस अपडेशन से यूजर्स प्लेटफॉर्म तीन की बजाय 5 चैट्स को पिन कर सकेंगे। इस फीचर को चैनल में भी लाने की तैयारी चल रही है। इससे यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 12, 2024, 09:38 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp का पिन मैसेज फीचर अपग्रेड होने वाला है
  • यूजर्स तीन की बजाय पांच चैट्स को पिन कर पाएंगे
  • इस सुविधा को चैनल में भी जोड़ने की योजना बनाई जा रही है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp में वर्तमान में केवल तीन चैट को पिन किया जा सकता है। हालांकि, अब यह सुविधा अपग्रेड होने वाली है, जिससे यूजर्स प्लेटफॉर्म पर तीन से ज्यादा चैट्स को पिन कर पाएंगे। इससे फायदा यह होगा कि यूजर्स को पिन की गई चैट्स के नोटिफिकेशन सबसे पहले मिलेंगे। इससे यूजर्स के बीच कम्युनिकेशन सुधरेगा। साथ ही, उनका अनुभव भी बेहतर होगा। आइए इस व्हाट्सएप अपडेट के बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं… news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

इतनी चैट्स कर पाएंगे Pin

व्हाट्सएप अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo अपनी रिपोर्ट में बताया कि WhatsApp Android 2.24.6.13 बीटा अपडेट से पता चला है कि चैट पिन करने की संख्या को बढ़ाने पर काम चल रहा है। इस अपडेशन के बाद यूजर्स मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर तीन की बजाय 5 चैट्स को पिन कर पाएंगे। news और पढें: WhatsApp में फोटो और वीडियो को भेजने से पहले कर पाएंगे सेव, आ रहा नया टूल

डेवलपमेंट में है फीचर

रिपोर्ट में बताया गया कि व्हाट्सएप अपग्रेडेड चैट पिन फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में बना हुआ है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा और टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

चैनल में मिला पिन फीचर

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप इस समय पिन चैनल नाम के फीचर पर काम कर रहा है। इसके आने से यूजर्स ऐप में अपने पसंदीदा चैनल को पिन कर पाएंगे, जिससे उन्हें पिन किए गए चैनल से जुड़े अपडेट सबसे पहले दिखाई देंगे। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस फीचर को जल्द ही मोबाइल और वेब यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

पिछले साल लॉन्च हुए वॉइस व्यू वन्स फीचर की बात करें, तो यह सुविधा ठीक मैसेज, फोटो और वीडियो वाले व्यू वन्स फीचर की तरह काम करती है। इसके जरिए भेजा गया वॉइस मैसेज एक बार सुनने के बाद अपने आप डिलीट हो जाता है। इसे खुद डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।