Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 07, 2026, 12:20 PM (IST)
WhatsApp दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। इस प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजने के साथ-साथ ऑडियो-वीडियो कॉल करने, अपने विचार स्टेटस के तौर पर शेयर करने और दोस्तों-परिवार के सदस्यों के साथ फोटो-वीडियो साझा करने की सुविधा मिलती है। अब खबर है कि इन फोटो और वीडियो को ड्राफ्ट में सेव किया जा सकेगा। इससे डेटा को डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और पढें: WhatsApp ला रहा नया फीचर, एक जगह देख पाएंगे ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स
Wabetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp iOS 26.5.10.73 बीटा अपडेट से सेव फोटो एंड वीडियो ड्राफ्ट फीचर का पता चला है। इस सुविधा के आने से यूजर्स फोटो और वीडियो को भेजने से पहले ड्राफ्ट के तौर पर सेव कर पाएंगे। इससे फोटो-वीडियो को मैनेज करना आसान हो जाएगा और यूजर्स को पूरा कंट्रोल मिलेगा। और पढें: WhatsApp सिर्फ iPhone यूजर्स के लिए टेस्ट कर रहा है ये खास फीचर, पढ़ते ही गायब हो जाएंगे मैसेज
📝 WhatsApp beta for iOS 26.5.10.73: what’s new?
और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल
WhatsApp is rolling out a feature that allows users to save photo and video drafts, and it’s available to some beta testers!https://t.co/uaEK31kMWC pic.twitter.com/06CRZ8Fw6k
— WABetaInfo (@WABetaInfo) February 7, 2026
ट्वीट में लगे स्क्रीनशॉट में व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर को देखा जा सकता है। यह टूल ऐप के ड्राइविंग एडिटर में मौजूद है। इस पर टैप करके तस्वीरों और वीडियो को भेजने से पहले ड्राफ्ट में सेव किया जा सकता है। ये डेटा फोन ऐप में दिखाई देगा, जहां से इसे दोबारा शेयर किया जा सकेगा।
अक्सर ऐसा होता है कि हम फोटो या वीडियो भेजते वक्त असमंजस में आ जाते है कि तस्वीर या वीडियो सेंड करनी है या नहीं, तब ऐसे में हम एडिट की गई फोटो को डिलीट कर देते हैं। इस फीचर के आने से हमे तस्वीर या वीडियो को डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम उसे सीधा ड्राफ्ट कर देंगे, जिसे हम बाद में उसे सेंड कर सकेंगे।
व्हाट्सएप का ड्राफ्ट फीचर डेवलपमेंट जोन में है। यानी कि इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इसे चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है। उम्मीद है कि मार्च की शुरुआत में इस सुविधा को स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।