Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 01, 2024, 08:42 AM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स की प्रावेसी को बरकरार रखने के लिए कई महीनों से लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इन ही में से एक लॉक चैट्स है। इसकी मदद से यूजर्स चैट लिस्ट में अपनी पर्सनल चैट को लॉक कर सकते हैं और सीक्रेट कोड के जरिए उन चैट्स को ओपन कर सकते हैं। अब इस सुविधा को लिंक डिवाइस तक एक्सटेंड करने की तैयारी चल रही है। इसकी जानकारी व्हाट्सएप फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार
रिपोर्ट में बताया गया कि गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद Android 2.24.8.4 बीटा अपडेट से लिंक डिवाइस के लिए जारी होने वाले लॉक चैट्स फीचर का पता चला है। इस फीचर के माध्यम से प्राइमरी के साथ लिंक डिवाइस पर भी निजी चैट्स को लॉक किया जा सकेगा, जिसे ओपन करने के लिए सीक्रेट कोड का उपयोग करना होगा। और पढें: ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएगा WhatsApp का खास सिक्योरिटी फीचर, ऐसे करें ऑन
📝 WhatsApp beta for Android 2.24.8.4: what’s new?
और पढें: WhatsApp ला रहा नया फीचर, एक जगह देख पाएंगे ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स
WhatsApp is working on a locked chats feature for linked devices, and it will be available in a future update!https://t.co/zUyAQKaxAq pic.twitter.com/Q24bmpBB61
— WABetaInfo (@WABetaInfo) March 31, 2024
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि लॉक चैट्स फीचर के प्लेटफॉर्म पर आने से प्राइवेसी में बहुत सुधार होगा। इससे यूजर्स का एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। यह सुनिश्चित करेगा कि कि लॉक की गई चैट हमेशा सभी डिवाइस में सिंक्रनाइज रहेंगी। इसका अर्थ है कि यूजर्स उन चैट की प्राइवेसी से समझौता किए बिना किसी भी लिंक किए गए डिवाइस से अपनी लॉक चैट तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
व्हाट्सएप का लॉक चैट्स फीचर अभी डेवलपमेंट में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सुविधा जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा और टेस्टिंग पूरी होने के बाद फीचर को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।
लॉक चैट्स के अलावा व्हाट्सएप इस समय वॉइस मैसेज के लिए एडवांस फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स प्लेटफॉर्म पर वॉइस मैसेज को सुनने के साथ आसानी से पढ़ भी पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को वॉइस मैसेज पर टैप करना होगा। इसके बाद मैसेज के नीचे ट्रांसक्रिप्शन लिखा दिखाई देगा।
व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए पिछले महीने नया अपडेट जारी किया गया था, जिससे यूजर्स को अपडेटेड पिन फीचर मिला। इस सुविधा के जरिए अब यूजर्स प्लेटफॉर्म पर एक साथ 3 मैसेज को पिन कर सकते हैं। इससे पहले केवल एक मैसेज को पिन करने की सुविधा मिलती थी।