Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 26, 2024, 04:48 PM (IST)
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए आए दिन नए-नए फीचर की टेस्टिंग करता रहता है। व्हाट्सऐप UPI पेमेंट ऐसा ही एक लोकप्रिय फीचर है, जिसे इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने साल 2020 में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी अपने इस फीचर को एक्सपेंड करने जा रही है। जल्द ही यूजर्स व्हाट्सऐप के जरिए इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट (International UPI payments) कर सकेंगे। इस फीचर की जानकारी लेटेस्ट लीक में सामने आई है। बता दें, PhonePe और GPay जैसे यूपीआई पेमेंट ऐप में पहले से ही इंटरनेशनल पेमेंट का ऑप्शन मौजूद है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
@AssembleDebug नामक X (Twitter) यूजर ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए WhatsApp International UPI payment फीचर की जानकारी दी। यूजर की मानें, तो व्हाट्सऐप जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट फीचर लेकर आने वाला है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
International Payments on WhatsApp through UPI for Indian users.
और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
This is currently not available for users. But WhatsApp might be working on it as I couldn’t find anything on Google about it.
Apps like Phonepe, GPay and some others already support this. #Whatsapp pic.twitter.com/OE2COo89eZ
— AssembleDebug (@AssembleDebug) March 25, 2024
फिलहाल यह फीचर उपलब्ध नहीं कराया गया है। यूजर ने अपने ट्विटर पोस्ट में कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यूजर्स को WhatsApp यूजर्स एडिशनल यूपीआई सेटिंग्स सेक्शन मिलेगा, जिसमें International payments दिया जाएगा।
आपको बता दें, भले ही इंस्टेट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट फीचर पर काम करना शुरू कर दिया हो। लेकिन PhonePe और GPay जैसे यूपीआई पेमेंट ऐप में यह फीचर पहले से ही मौजूद है। उम्मीद की जा रही है कि व्हाट्सऐप अपने इस नए फीचर की मदद से फोनपे या फिर जीपे को कड़ी टक्कर दे सकता है।
WhatsApp पर हाल ही में Pin फीचर रोलआउट किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी एक चैट में कम से कम तीन मैसेज को पिन कर सकेंग। इससे पहले यह सुविधा केवल 1 मैसेज तक सीमित थी। ऐसे में यूजर्स चैट में किसी 3 जरूरी मैसेज को टॉप पर पिन कर सकेंगे। पिन फीचर के अलावा, लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि जल्द ही व्हाट्सऐप पर डिफॉल्ट रूप से HD फोटो व वीडियो भेज सकेंगे। इसके लिए हर बार HD ऑप्शन को चुनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।