Published By: Mona Dixit | Published: Jun 09, 2023, 10:04 AM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स ला रहा है। हाल में कंपनी ने Telegram जैसा Channels फीचर अनाउंस किया है। अब Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ग्रुप सेंटिग स्क्रीन के लिए नया यूजर इंटरफेस (UI) रोल आउट कर रहा है। नए यूजर इंटरफेस के साथ यूजर्स को सेटिंग पेज पर नया Add Other Participants का ऑप्शन मिल रहा है। अपडेटेड UI को सभी के लिए लाया गया है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने Group Settings- new interface फीचर की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, App Store पर रिलीज किए गए WhatsApp for iOS 23.11.78 update के साथ रीडिजाइन ग्रुप सेटिंग स्क्रीन देखने को मिल रही है। हालांकि, कंपनी ने चैंजलॉग में इसकी जानकारी नहीं दी है। परन्तु WABetainfo के यह कन्फर्म किया है कि इसे वायडली रोल आउट किया जा रहा है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
ग्रुप सेटिंग स्क्रीन के इस नए यूजर इंटरफेस के साथ व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन के लिए ग्रुप को मैनेज करना और भी आसान हो जाएगा। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें नई ग्रुप सेटिंग स्क्रीन देखने को मिल रही है। नए यूजर इंटरफेस में एक नया ऑप्शन Add Other Participants दिया गया है। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
इस ऑप्शन के जरिए ग्रुप एडमिन को यह सिलेक्ट करने की सुविधा मिलेगा कि ग्रुप में कौन नया मेंबर जोड़ सकता है। इस ऑप्शन को ऑफ करने पर केवल ग्रुप एडमिन ही अन्य मेंबर्स को ऐड कर पाएंगे। इसके अलावा, सेटिंग पेज पर Edit Group Settings, Send Messages और Approve New Participants का ऑप्शन भी मिल रहा है।
यदि आपको अभी नया ग्रुप सेटिंग पेज नहीं दिख रहा है तो ध्यान दें कि आने वाले हफ्तों में कुछ अकाउंट को यह मिल जाएगा। भले ही यह आधिकारिक चेंजलॉग में बताया नहीं गया हो। इसके लिए ऐप स्टोर से व्हाट्सऐप को अपडेट करते रहें।
ध्यान रखें कि ग्रुप सेटिंग्स स्क्रीन के लिए नया इंटरफेस iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो ऐप स्टोर से व्हाट्सऐप का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते हैं। साथ ही, टेस्टफ्लाइट से बीटा वर्जन का यूज करने वालों के लिए भी उपलब्ध है।