comscore

WhatsApp Community के लिए आ रहा नया फीचर, मीडिया के लिए मिलेगा अलग सेक्शन

WhatsApp Community के लिए कंपनी एक ऐसा फीचर लेकर आने वाली है, जो उन्हें ग्रुप चैट में आए सभी मीडिया फाइल को एक अलग सेक्शन में दिखाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 12, 2024, 09:36 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp Community के लिए कंपनी एक ऐसा फीचर लेकर आने वाली है, जो उन्हें ग्रुप चैट में आए सभी मीडिया फाइल को एक अलग सेक्शन में दिखाएगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp Community ग्रुप के लिए एक नया फीचर रोल आउट करने वाला है। अभी यह डेवलपमेंट फेज में ही है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इस फीचर को रोल आउट करेगा। कंपनी कम्युनिटी ग्रुप के लिए रीसेंट मीडिया फीचर डेवलप कर रहा है। फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि इसे किस उद्देश्य से लाया जा रहा है। व्हाट्सऐप कम्युनिटी ग्रुप में Recent Media, Docs and Links का एक नया सेक्शन देगा। यहां हाल में आई मीडिया को देखा जा सकेगा। आइये, फीचर के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: WhatsApp को ऐसे करें Personal Notes App की तरह इस्तेमाल

WhatsApp Community के लिए आया नया फीचर

WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.13.4 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप अब सभी कम्युनिटी ग्रुप चैट के लिए मीडिया ओवरव्यू देखने की सुविधा को और भी बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। news और पढें: क्या आप भी WhatsApp पर Forward करते हैं मैसेज? पहले जान लें ये जरूरी नियम

कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि WhatsApp beta for Android 2.24.11.20 update के साथ व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो कम्युनिटी ग्रुप चैट में शेयर सभी मीडिया को दिखाएगा। इस सेक्शन की मदद से कम्युनिटी ग्रुप के सभी सदस्य एक ही जगह पर सभी मीडिया फाइल देख पाएंगे।

लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इस सेक्शन में Recent Media, docs and Links का ऑप्शन भी मिलेगा। यहां हाल की मीडिया फाइल दिखाई देंगी। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें यह सेक्शन साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

यूजर्स को मिलेगा एक अलग सेक्शन

स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाट्सऐप वर्तमान में कम्युनिटी ग्रुप चैट के लिए एक हालिया मीडिया सुविधा डेवलप कर रहा है। इसे ऐप के भविष्य के अपडेट में जारी किया जाना है। इस सुविधा से कम्युनिटी के सदस्य अपने ग्रुप चैट में शेयर किए गए सभी हालिया मीडिया को आसानी से देख पाएंगे, जिसमें यह भी शामिल है कि किस ग्रुप में फोटो, वीडियो और GIF हैं।

ध्यान रखें कि यह सेक्शन हाल ही में शेयर किए गए दस्तावेजों और लिंक को लिस्ट भी दिखाएगा। इसके अलावा, यह सुविधा कम्युनिटी के सदस्यों को उनकी मल्टीमीडिया कंटेंट के साइज के बारे में भी जानकारी देगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हालांकि, फिलहाल यह सुविधा डेवलपमेंट के अधीन है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले बीटा टेस्टर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर जारी किया जाएगा। उसके बाद इसे स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। अभी इसके लिए यूजर्स को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।