comscore

WhatsApp Community के लिए आया नया इंटरफेस, मिलेंगे दो नए टैब

WhatsApp कम्युनिटी इंफो स्क्रीन के लिए नया इंटरफेस रोल आउट कर रहा है। इसके साथ दो टैब मिल रहे हैं। अभी नए इंटरफेस को केवल iOS बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 06, 2023, 08:51 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp कम्युनिटी इंफो स्क्रीन पर अब दो नए टैब मिलेंगे।
  • एडनिश आसानी से कम्युनिटी की डिटेल को एक्सेस कर पाएगा।
  • अभी नया इंटरफेस केवल iOS के बीटा यूजर्स के लिए लाया है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने कम्युनिटी फीचर को और भी मजेदार बनाने के लिए लगातार नई-नई सुविधाएं उसमें जोड़ रहा है। अब Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप कम्युनिटी इंफो स्क्रीन के लिए एक नया इंटरफेस रोल आउट कर रहा है। इस इंटरफेस के साथ कंपनी ने एक नया टूल पेश किया है, जिसकी मदद से एडमिन जल्द और आसानी से अपनी कम्युनिटी की डिटेल को एक्सेस कर पाएंगे। हालांकि, इस इंसरफेस को अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। भविष्य में आगे आने वाले अपडेट के साथ यह फीचर सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp कम्युनिटी इंटरफेस में हुआ बदलाव

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने कम्युनिटी इंफो स्क्रीन के लिए आए नए इंटरफेस की जानकारी दी है। इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। साथ ही, इस टूल के जरिए एडमिन को सेटिंग तक पहुंचने में मदद मिलेगी। व्हाट्सऐप इसके जरिए नए कम्युनिटी के सदस्यों के लिए सेक्शन को अधिक उपयोगी बना रहा है। news और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ऐप स्टोर पर iOS 23.17.78 के लिए WhatsApp अपडेट जारी किया गया था। हालांकि, ऑफिशियल चेंजलॉग इस वर्जन के साथ आई नई सुविधाओं के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। इसका कारण यह है कि व्हाट्सऐप ने पिछले वर्जन से चेंजलॉग को अपडेट नहीं किया है। हालांकि, WABetainfo की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए अपडेट को इंस्टॉल करने वालों के लिए रीडिजाइन कम्युनिटी इंफो स्क्रीन मिल रही है। news और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

अब मिलेंगे जो नए टैब और शॉर्टकट

WhatsApp Community का नया इंटरफेस देखने के लिए कम्युनिटीज टैब में जाकर कोई भी कम्युनिटी ओपन करें। ऐसा करते ही आपको नया इंटरफेस मिलेगा। इसमें ग्रुप्स को तुरंत देखने और मैनेज करने के लिए दो नए टैब और शॉर्टकट शामिल हैं। साथ ही, नए सदस्यों को सीधे या कम्युनिटी इन्विटेशन लिंक के जरिए से जोड़ा जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अगर आपको अभी यह फीचर नहीं मिल रहा है तो परेशान न हों। आगे आने वाले समय में इसे सभी iOS यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।