Published By: Mona Dixit | Published: Jul 11, 2023, 09:58 AM (IST)
WhatsApp अपने Communities फीचर को और भी मजेदार और उपयोगी बनाने के लिए लगातार नई-नई सुविधा लेकर आ रहा है। अब Meta के स्वामित्व वाला लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप कम्युनिटी मेंबर्स के लिए फोन नंबर प्राइवेसी फीचर लेकर आया है। यह व्हाट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट के साथ एंड्रॉयड और iOS के लिए रोल आउट किया जा रहा है। हालांकि, अभी कुछ ही यूजर्स इसका यूज कर पा रहे हैं। आइये, जानें कैसे काम करेगा WhatsApp का यह नया फीचर। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी एक नया फोन नंबर प्राइवेसी फीचर रोल आउट कर रही है। इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए लाया गया है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में व्हाट्सऐप कम्युनिटी के लिए एक नई सुविधा की टेस्टिंग कर रहा था। नया फीचर कम्युनिटी में शामिल होने पर आपके अकाउंट में प्राइवेसी की एक और लेयर जोड़ देगा। फोन नंबर प्राइवेसी के जरिए आपका फोन नंबर कम्युनिटी के अन्य मेंबर्स को दिखाई नहीं देगा। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप किसी कम्युनिटी में शामिल होते हैं, तो मेंबर की लिस्ट पहले से ही कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप में छिपी होती है। हालांकि, यूजर्स मैसेज रिएक्शन के जरिए कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के साथ बातचीत नहीं कर सकते, क्योंकि इससे उनका फोन नंबर दिखाई देगा।
इस सुविधा की मदद से किसी मैसेज पर रिएक्शन जोड़ते समय भी फोन नंबर छिपा रहेगा। यह सुविधा यूजर्स के एक बहुत ही सीमित ग्रुप के लिए उपलब्ध थी और ऐसा लगता है कि ऐप के नवीनतम वर्जन पर अधिक यूजर्स के लिए व्यापक रूप से उपलब्ध हो रही है।
रिपोर्ट में एक नया स्क्रीनशॉट लगा है, जिसमें फोन नंबर प्राइवेसी फीचर के लिए ऑप्शन साफ दिखाई दे रहा है। इस स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि व्हाट्सऐप कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप जानकारी में फोन नंबर प्राइवेसी नाम का एक ऑप्शन मिल रहा है। यह सुविधा यूजर्स को यह सूचित करके अलर्ट भेजती है कि उनका फोन नंबर केवल कम्युनिटी एडमिन और उन लोगों को दिखाई देता है, जो उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में है।
ध्यान रखें कि कम्युनिटी के लिए नया फोन नंबर प्राइवेसी फीचर अभी केवल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। Google Play Store से Android के लिए आए लेटेस्ट WhatsApp और ऐप स्टोर और TestFlight ऐप से iOS के लिए WhatsApp अपडेट इंस्टॉल करने वाले कुछ बीटा यूजर्स इसका यूज कर सकते हैं। आगे आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।