Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 03, 2023, 08:37 AM (IST)
WhatsApp Community फीचर को और भी बेहतर बनाने के लिए कंपनी लगातार नए-नए फीचर लेकर आ रही है। हाल में Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने कम्युनिटी ग्रुप चैट्स को आर्काइव करने के लिए नया फीचर बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया था। अब कंपनी एक नया Pin Community Group Chats फीचर लेकर आई है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह यूजर्स की कैसे मदद करेगा। अब यूजर्स चैट के साथ-साथ कम्युनिटी ग्रुप चैट्स को भी पिन कर पाएंगे। इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि, फिलहाल केवल बीटा यूजर्स ही इसका यूज कर पाएंगे। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर की जानकारी देने वाली लोकप्रिय वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में नए फीचर के रोल आउट की जानकारी मिली है। Google Play Store से लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.23.24.9 update इंस्टॉल करने वाले कुछ लकी बीटा यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
इस फीचर की मदद से यूजर्स कम्युनिटी ग्रुप चैट को पिन कर पाएंगे। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसके अनुसार, कम्युनिटी ग्रुप के सामने बनी तीन लाइन पर क्लिक करने पर आपको पिन चैट का ऑप्शन मिलेगा। इसके ठीक ऊपर ही आर्काइव चैट का ऑप्शन भी है। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
अब यूजर्स अपने सबसे जरूरी और ज्यादा यूज होने वाले कम्युनिटी ग्रुप चैट को पिन कर टॉप पर रख सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी होगा, जो मल्टीपल कम्युनिटी ग्रुप का हिस्सा हैं।
ध्यान रखें कि पिन कम्युनिटी ग्रुप चैट्स फीचर को अभी कुछ लीक एंड्रॉयड बीटा यूजर्स को मिल रहा है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
अभी तक WhatsApp, चैट को पिन करने का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, अब कंपनी ने चैट में मैसेज को पिन करने का ऑप्शन भी रोल आउट कर दिया है। यह अभी iOS और Android के कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे भी भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ सभी के लिए लाया जाएगा। इनके अलावा भी व्हाट्सऐप कई नए फीचर्स पर काम कर रही है।