Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 09, 2023, 05:06 PM (IST)
Image: Pixabay
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कई ऐप्स का यूज कर सकते हैं। Google Play Store से नए ऐप्स को फोन में डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है। साथ ही, यहां से अपने आप ऐप्स अपडेट भी हो जाते हैं। ऐप अपडटे होने पर ऐप्स में कई नए फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, इससे मोबाइल डेटा भी खत्म हो जाता है। कई बार आपको पता भी नहीं चलता है और ऐप अपडेट होने लगते हैं। इस कारण मोबाइल डेटा जल्द खत्न हो जाता है। इससे बचने के लिए आप ऑटोमैटिक अपडेट को रोक सकते हैं। और पढें: Android यूजर्स सावधान, ये नया Malware कर रहा बैंक अकाउंट खाली, ऐसे करता है फोन पर कब्जा, जानें कैसे बचें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Google Play Store में डिफॉल्ट रूप से ऐप अपडेट इनेबल होता है। इसका कारण यह है कि एंड्रॉइड और ऐप्स दोनों के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट होना बहुत जरूरी है ताकि अपडेट के साथ ऐप के बग फिक्स हो सकें। साथ ही, नए फीचर्स यूजर्स तक पहुंच जाएं। और पढें: Volume Button से आवाज घटाने-बढ़ाने के अलावा कर सकते हैं ये 5 काम, 99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता
अगर इसके बाद भी आप ऑटोमैटिक अपडेट को बंद करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां इसका तरीका बताया गया है। और पढें: जल्दी खत्म हो जाती है स्मार्टफोन की बैटरी, फटाफट बदलें ये तीन सेटिंग, नहीं करना पड़ेगा बार-बार चार्ज
गूगल प्ले स्टोर से ऐप के ऑटोमैटिक अपडेट को रोकन के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।
हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि ऐप केवल WiFi से फोन कनेक्ट होने पर ही अपडेट हों तो Over WiFi-only सिलेक्ट कर लें।
अगर आप किसी एक ऐप के लिए ऑटो अपडेट चालू रखना चाहते हैं तो ऐसा भी कर सकते हैं।