Published By: Harshit Harsh | Published: Jun 22, 2023, 02:19 PM (IST)
WhatsApp ने पिछले महीने Chat Lock फीचर की घोषणा की थी, जिसे भारत में रोल आउट किया गया है। यह फीचर सभी Android और iOS यूजर्स को मिलने लगा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी निजी चैट्स को लॉक कर सकेंगे। व्हाट्सऐप का यह नया फीचर केवल सेलेक्टेड चैट्स को लॉक करता है, जो पहले से मौजूद फिंगरप्रिंट लॉक या बायोमैट्रिक लॉक फीचर से बिलकुल अलग है। मार्क जुकरबर्ग ने पिछले महीने इस फीचर को लॉन्च करते हुए कहा था कि यह निजी चैट्स को लॉक करने के साथ-साथ यूजरनेम भी लॉक कर देगा। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
WhatsApp Chat Lock फीचर अगर आपके ऐप में नहीं आया है, तो Apple App Store और Google Play Store में जाकर अपने WhatsApp ऐप को अपडेट करें। ऐप अपडेट करने के बाद आपको Apple और Android स्मार्टफोन में यह फीचर दिखने लगेगा। आइए, जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है? और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
इस फीचर का फायदा यह होगा कि आपको पूरा ऐप लॉक नहीं करना पड़ेगा। आप एक-एक करके जिनका चैट प्राइवेट रखना चाहते हैं उनका चैट लॉक कर सकते हैं।
WhatsApp में अभी भी फिंगरप्रिंट लॉक फीचर मौजूद है, जिसे इनेबल करने के बाद आपके सभी चैट्स के साथ-साथ ऐप भी लॉक हो जाता है।