Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 05, 2023, 10:03 AM (IST)
WhatsApp अपने Channels फीचर को और भी उपयोगी बनाने के लिए लागातर नए-नए फीचर्स ला रहा है। हाल में बीटा यूजर्स के लिए एक फीचर रिलीज किया गया था, जिसकी मदद से चैनल्स के लिए यूजरनेम क्रिएट कर सकते हैं। अब लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एक नया फीचर Channel forwarding लाने पर काम कर रहा है। इसे हाल में आए अपडेट के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, फिलहाल यह केवल डेवलपमेंट फेज में है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp का बदलने वाला है लुक, अब Instagram की तरह टॉप पर दिखेंगे दोस्तों के Status! रहें तैयार
Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.23.26.2 update से पता चला है कि कंपनी Channel forwarding फीचर डेवलप कर रही है। यह फीचर चैनल में मैसेज फॉरवर्ड करने की सुविधा देगा। इसका मतलब है कि अन्य चैट्स में आने वाले फॉरवर्डिंग मैसेज को चैनल में सीधा भेजा जा सकेगा। और पढें: WhatsApp से कैसे करें मोबाइल रिचार्ज, जानें आसान तरीका
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें नया फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉच के अनुसार, व्हाट्सऐप चैनल के मालिक को अन्य चैट्स से फॉरवर्ड मैसेज को चैनल में भेजने की सुविधा दे रहा है। इनमें टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो, GIF, ऑडियो मैसेज, स्टिकर और अन्य चैनलों के अपडेट शामिल हैं। फिलहाल, मैसेज को सीधे चैनलों पर फॉरवर्ड करना संभव नहीं है। ऐप के लिए भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ चैनल मालिक विभिन्न सोर्स से मैसेज को सीधा अपने चैनल पर फॉरवर्ड कर पाएंगे।
ध्यान रखें कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। आगे आने वाले दिनों में इसे पहले टेस्टिंग को तौर पर बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद यह सभी के लिए रोल आउट होगा।
इसके अलावा भी कंपनी कई फीचर्स पर काम कर रही है और कुछ को बीटा के लिए रोल आउट भी कर दिया गया है। समय के साथ-साथ ऐप में और भी कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।