Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 26, 2023, 09:27 PM (IST)
Meta ने इस साल जुलाई में ट्विटर की टक्कर में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Threads को लॉन्च किया था। तब से लेकर अब तक इस ऐप में कई काम के फीचर्स जुड़ चुके हैं। इस कड़ी में अब थ्रेड्स में एक और नया फीचर ऐड होने वाला है, जिसका नाम Account Deletion है। इस सुविधा के जरिए आप थ्रेड्स अकाउंट को डिलीट कर पाएंगे। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें वर्तमान में थ्रेड्स अकाउंट को रिमूव करने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना पड़ता है, जिसकी वजह से कंपनी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। यही कारण है कि अब मेटा इस सुविधा लाने जा रहा है। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर
टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के चीफ प्राइवेसी ऑफिसर Michel Protti ने कहा कि कंपनी इस वक्त Account Deletion फीचर पर काम कर रही है, जिसे दिसंबर में रोलआउट किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि लॉन्च के समय थ्रेड्स और इंस्टाग्राम अकाउंट को अलग करना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि मेटा इस वक्त Threads में Fediverse भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है। और पढें: Meta ने लॉन्च किया नया AI इमेज जनरेटर, लेकिन फीचर आते ही शुरू हुआ विवाद
याद दिला दें कि मेटा ने थ्रेड्स यूजर्स के लिए Keyword Search फीचर को रोलआउट किया था। अब यह सुविधा अंग्रेजी और स्पेनिश बोलने वाले देशों में उपलब्ध है। इनमें भारत भी आता है। इस फीचर की मदद से आप कीवर्ड से पोस्ट सर्च कर सकते हैं। कंपनी का मानना है कि कीवर्ड सर्च फीचर यूजर्स के बहुत काम आएगा। इससे वह प्लेटफॉर्म पर आसानी से किसी भी पोस्ट को सर्च कर सकेंगे। और पढें: Meta चुपके से लेकर आया खास App! टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे छोटे गेम्स और ऐप
कीवर्ड सर्च फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐप में जाना होगा। इसके बाद आप सर्च बॉक्स में कीवर्ड एंटर करके सर्च बटन टैप करें। इसके बाद आपको स्क्रीन पर कीवर्ड से जुड़े पोस्ट मिल जाएंगे।
टेक जाइंट मेटा ने पिछले महीने अगस्त में Threads के वेब वर्जन को रिलीज किया था। इसके साथ अब आप इस ऐप का इस्तेमाल कंप्यूटर व लैपटॉप पर कर सकते हैं। इसमें आपको मोबाइल वर्जन वाले बेसिक फीचर्स मिलेंगे।