Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 10, 2025, 11:44 AM (IST)
Instagram काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इंस्टाग्राम एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी iPad के लिए एक ऐप बनाने पर काम कर रही है। इसके बाद लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि इंस्टाग्राम एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो Reels को लॉक कर देगा और केवल एक सीक्रेट कोड के जरिए ही उन रील्स को एक्सेस किया जाएगा। आइये, इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Meta Glasses: AI टेक से लैस स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
TechCrunch की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Instagram को अपने डिजाइन अकाउंट पर एक नए फीचर के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए देखा गया है, जिसमें लॉक की गई रील पोस्ट की गई। इसमें यूजर्स से “सीक्रेट कोड डालने” के लिए कहा गया है। कोड के लिए हिंट “कैप्शन में 1st#” है। इसमें, कोड “थ्रेड्स” है, जो कैप्शन में पहला हैशटैग है। रील को अनलॉक करने पर एक बैनर दिखाई देता है, जिस पर लिखा होता है कि “जल्द ही आ रहा है”, जो थ्रेड्स पर डिजाइन अकाउंट के अपकमिंग लॉन्च की ओर इशारा करता है। और पढें: Instagram की बड़ी तैयारी, जल्द TV पर देखने को मिलेंगी Reels और Stories
इंस्टाग्राम के इस फीचर से यूजर्स को क्या फायदा होगा, यह तो अभी कन्फर्म नहीं हुआ है। हालांकि, यह तो साफ है कि इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा यूजर को आकर्षित करना है। यह अपकमिंग फीचर कंपनियों के लिए भी मजेदार हो सकता है। उदाहरण के लिए, वे इस सुविधा का यूज लॉन्च, प्रोडक्ट अनवील और अन्य चीजों के लिए कर सकते हैं। यह न सिर्फ सस्पेंस बनाएगा बल्कि दर्शकों के लिए रोमांचक भी होगा। और पढें: Instagram Carousel पोस्ट में अब Multiple Captions होंगे ADD, चुपके से रिलीज हुआ धांसू फीचर
सोशल मीडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम लॉक करने वाले पोस्ट के साथ भी टेस्टिंग कर रहा है। इन फीचर्स को कब रोल आउट किया जाएगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।