Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 09, 2025, 03:39 PM (IST)
Instagram Teen को खासतौर पर 16 साल से कम की उम्र वाले बच्चों के लिए पेश किया गया है। Meta ने अब इसे इंस्टाग्राम के अलावा Facebook और Messenger के लिए भी रोलआउट कर दिया है। इसी के साथ कंपनी इंस्टाग्राम टीन अकाउंट के लिए कुछ नए बिल्ट-इन सेफ्टी फीचर्स लेकर आई है। इन फीचर्स के जरिए टीन यूजर्स का इंस्टाग्राम एक्सपीरियंस पहले से से ज्यादा सिक्योर होने वाला है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला
Meta ने Instagram Teen अकाउंट के लिए Live आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जी हां, अब 16 साल से कम की उम्र वाले अकाउंट वाले यूजर्स बिना अपने पैरेंट्स की इजाजत के इंस्टाग्राम पर लाइव नहीं आ सकते। यह फीचर डिफॉल्ट रूप से इंस्टाग्राम टीन पर बंद होगा। यदि लाइव आना जरूरी है, तो टीन यूजर्स को पहले अपने पैरेंट्स का अप्रूवल लेना होगा उसके बाद ही वह इंस्टाग्राम पर लाइव जा सकेंगे। मेटा के मुताबिक, इस नए प्रतिबंध से 97 प्रतिशत 13 से 15 साल की उम्र वाले टीनएजर्स इस डिफॉल्ट सेटिंग के तहत रहेंगे। और पढें: Instagram Reels से बनाएं Animated Stickers, जानें कैसे
इसके अलावा, DM में यदि टीन यूजर्स को अश्लील तस्वीरें रिसीव होती है, तो नए फीचर उस तरह की तस्वीरों को अपने आप डिटेक्ट करके उन्हें ब्लर कर देगी।
सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि Meta ने Facebook और Messenger के लिए भी Teen अकाउंट को पेश कर दिया गया है। इंस्टाग्राम की तरह ही फेसबुक व मैसेंजर पर 16 साल से कम की उम्र वाले यूजर्स को एन्हैंस्ड प्राइवेसी व सिक्योरिटी फीचर मिलेंगे। इन फीचर्स के जरिए ज्यादातर पैरेंट्स टेंशन-फ्री होकर अपने बच्चों को सोशल मीडिया यूज करने की इजाजत देंगे।
Teen Accounts में मिलते हैं कई धांसू फीचर्स
1. टीन अकाउंट डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट होता है, जिसे पब्लिक यूजर्स द्वारा नहीं देखा नहीं जा सकता।
2. सभी टीन अकाउंट सख्त कॉन्टेंट कंट्रोल सेटिंग के साथ आते हैं।
3. टीन अकाउंट में ओवरनाइट नोटिफिकेशन ऑफ होंगे।
4. 60 मिनट लगातार ऐप यूज करने पर टीन अकाउंट यूजर को रिमांडर देगा।
5. टीन अकाउंट में DM पर भी प्रतिबंध लगे होते हैं, जिसके तहत यूजर्स को कोई भी DM नहीं कर सकत।