Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 08, 2023, 09:01 AM (IST)
You can change the highlight icon to depict what kind of content users can expect. To change highlight icon, go to Edit Highlight> Edit Cover> choose your image> Done.
Instagram पिछले कई महीनों से अपने प्लेटफॉर्म को सुविधाजनक बनाने के लिए कई नए फीचर पर काम कर रहा है। इनमें AI फ्रेंड और ऑडियो नोट्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस कड़ी में अब कंपनी एक्शन बटन जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स डायरेक्ट मैसेज में रीड रिसिप्ट ऑप्शन को बंद कर पाएंगे। इससे पहले Meta ने इंस्टाग्राम में इंस्टाग्राम रील (Instagram Reels) को मजेदार बनाने के लिए लिरिक्स एड करने का सपोर्ट दिया था। और पढें: Instagram Carousel पोस्ट में अब Multiple Captions होंगे ADD, चुपके से रिलीज हुआ धांसू फीचर
इंस्टाग्राम के सीईओ Mark Zuckerberg और Adam Mosseri दोनों ने ही अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर रीड रिसिप्ट ऑप्शन बंद करने वाले फीचर की घोषणा की है। इसके साथ ही एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें फीचर को देखा जा सकता है। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
इस फोटो को देखने से पता चला कि डायरेक्ट मैसेज की सेटिंग में एक एक्शन बटन है, जिसकी मदद से रीड रिसिप्ट को बंद किया जा सकता है। हालांकि, दोनों फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। और पढें: Instagram के ये Top 5 Hidden Features आपका Experience बदल देंगे! हर कोई नहीं करता करता इस्तेमाल
इंस्टाग्राम अपने नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस सुविधा को बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। उम्मीद है कि इस फीचर को अगले महीने यानी दिसंबर की शुरुआत या फिर अंत में रिलीज किया जाएगा।
ऊपर बताए गए फीचर के अलावा इंस्टाग्राम इस वक्त Birthdays, Audio Notes, Selfie Video Notes और Multiple Lists फीचर पर काम कर रहा है। कंपनी का कहना है कि ये फीचर्स यूजर्स के बहुत काम आएंगे।
इनसे इंस्टाग्राम चलाने का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इन सुविधाओं को रोलआउट किया जा सकता है।
फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम ने इस साल जून में डाउनलोडर फीचर को प्लेटफॉर्म में जोड़ा था। इस फीचर के जरिए आप अपनी पसंद की इंस्टाग्राम रील को डाउनलोड कर सकते हैं।
रील डाउनलोड करने के लिए आपको उस अकाउंट होल्डर से परमीशन लेनी होगी, जिसकी आप रील डाउनलोड करना चाहते है। हालांकि, पब्लिक अकाउंट होल्डर की इंस्टाग्राम रील को बिना परमीशन के डाउनलोड किया जा सकता है।