comscore

Instagram का Diwali गिफ्ट, खास Effects से साथ Stories और Video को बनाएं मजेदार

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए स्पेशल Diwali गिफ्ट दिया है। इंस्टाग्राम ने दिवाली थीम वाले Effects रिलीज किए हैं, जिनके जरिए आप अपनी स्टोरी व वीडियो को और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं।

Published By: Manisha | Published: Oct 16, 2025, 04:55 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Instagram ने दिवाली के खास अवसर को ध्यान में रखकर दिवाली थीम बेस्ड इफेक्ट्स (Effects) को जोड़ा है। इन खास इफेक्ट में फायर वर्क से लेकर रंगोली तक के डिजाइन को शामिल किया गया है। इनके जरिए फोटो और वीडियो को आकर्षक बनाया जा सकता है। इनका सपोर्ट इंस्टाग्राम और एडिट ऐप में मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इन इफेक्ट्स को स्पेशली यूजर्स के लिए लाया गया है। इससे वे त्यौहार को बेहतर तरीके से सेलिब्रेट कर पाएंगे। news और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देने होंगे पैसे, आ गए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

Diwali Effects

Instagram के Restyle फीचर के माध्यम से इफेक्ट्स को अपनी फोटो और वीडियो में लगाकर फेस्टिव लुक दिया जा सकता है। इसमें इमेज के लिए फायर वर्क, दीये और रंगोली के डिजाइन को शामिल किया गया है। वीडियो के लिए Lanterns, Marigold, Rangoli जैसे इफेक्ट दिए गए हैं। news और पढें: Instagram Instants से परेशान? ऐसे करें इसे आसानी से Hide

कब तक रहेंगे लाइव ?

कंपनी के अनुसार, इंस्टाग्राम के इफेक्ट भारत, अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स के लिए अवेलेबल हैं। इनका उपयोग 29 अक्टूबर 2025 तक किया जा सकेगा।

Instagram में कैसे करें इफेक्ट का इस्तेमाल ?

1. इंस्टाग्राम ओपन करें।
2. प्रोफाइल फोटो पर बने + बटन पर प्रेस करें।
3. फिर स्वाइप करके स्टोरीज ओपन कर लें।
4. अपने डिवाइस की गैलरी में से किसी भी फोटो या वीडियो का चनें।
5. Restyle बटन दबाएं।
6. अपनी पसंद का इफेक्ट चुन लें।
7. इसके बाद आपकी फोटो में इफेक्ट लग जाएगा।

Edits में ऐसे करें Restyle फीचर यूज

1. Edits ऐप ओपन करके प्रोजेक्ट टैब में प्लस आइकन दबाएं।
2. रील, कैमरा या फिर गैलरी सेक्शन से वीडियो सिलेक्ट करें।
3. टाइमलाइन में मौजूद वीडियो पर प्रेस करें।
4. दिवाली हेडर पर टैप करके इफेक्ट चुनें।
5. इतना करने के बाद आपकी वीडियो इफेक्ट के साथ तैयार हो जाएगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

स्मार्ट ग्लास में भी मिलेंगे इफेक्ट

आपको बता दें कि मेटा ने दिवाली थीम इफेक्ट को इंस्टाग्राम के अलावा Ray-Ban Meta ग्लास के लिए भी लॉन्च किया है। इनका उपयोग Hey Meta, Restyle This बोलकर किया जा सकता है, जो मेटा ऐप में दिखाई देंगी।