Instagram Instants से परेशान? ऐसे करें इसे आसानी से Hide
May 27, 2026
Ashutosh Ojha
Instagram Instants एक नया फीचर है जिसमें यूजर्स DM में ऐसी फोटो भेज सकते हैं जो देखने के बाद गायब हो जाती है। यह फीचर कैजुअल शेयरिंग के लिए बनाया गया है।
Instants से भेजी गई फोटो एक बार देखने के बाद तुरंत गायब हो जाती है। कुछ फोटो 24 घंटे बाद पूरी तरह डिलीट भी हो जाती हैं, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है।
यह फीचर केवल क्लोज फ्रेंड्स और म्यूचुअल फॉलोअर्स के साथ DM में काम करता है। यानी आप इसे सभी लोगों को नहीं भेज सकते।
कई यूजर्स को यह फीचर पसंद नहीं आता क्योंकि यह इनबॉक्स में बार-बार दिखाई देता है और जरूरत न होने पर भी ध्यान भटकाता है।
अगर आप इसे बंद करना चाहते हैं तो जाएं: Settings → Content Preferences → Hide Instants in Inbox यहां से आप Instants को आसानी से हाइड कर सकते हैं।
आप अपने Instagram DM इनबॉक्स में जाकर Instants स्टैक को लंबे समय तक दबाकर भी इसे अस्थायी रूप से हाइड कर सकते हैं।
Instagram Instants एक नया और फन फीचर है, लेकिन अगर आप इसे नहीं चाहते तो इसे आसानी से बंद या हाइड किया जा सकता है। इससे आपका इनबॉक्स साफ और सिंपल रहेगा।