comscore

Google Chat में आया नया फीचर, चैटिंग के दौरान आसानी सर्च कर सकेंगे फोटो और वीडियो

Google Chat में नया मीडिया व्यूअर फीचर जोड़ा गया है। इस सुविधा के आने से अब यूजर चैटिंग के दौरान आसानी से मीडिया फाइल सर्च कर सकेंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 17, 2023, 04:44 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google Chat में नया मीडिया व्यूअर फीचर जुड़ा है।
  • अब ऐप में मीडिया थंबनेल फुल स्क्रीन में तेजी से ओपन होंगे।
  • यूजर चैटिंग के दौरान आसानी से मीडिया फाइल सर्च कर सकेंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

टेक जाइंट Google ने अपने चैटिंग प्लेटफॉर्म Google Chat में नया मीडिया व्यूअर ऐड किया है। इस फीचर के आने से अब ऐप में मीडिया थंबनेल फुल स्क्रीन में तेजी से खुलेंगे और प्लेबैक की स्पीड भी बढ़ेगी। यूजर्स चैटिंग के दौरान आसानी से मीडिया फाइल सर्च कर सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से यूजर्स का मीडिया ब्राउजिंग अनुभव बेहतर होगा। news और पढें: Google ने पेश किया नया AI Home Speaker, Gemini के साथ मिलेंगे ये सब फीचर्स, कीमत बस इतनी

इन यूजर्स को मिलेगा नया मीडिया व्यूअर

गूगल के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गूगल चैट में नए मीडिया व्यूअर फीचर को जोड़ा गया है। इससे यूजर्स के लिए चैटिंग के दौरान फोटो और वीडियो सर्च करना बहुत आसान हो जाएगा। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि कंपनी इस सुविधा को आने वाले दिनों में सभी स्टेबल यूजर्स के लिए जारी करेगी। news और पढें: शानदार फीचर्स के साथ Android 17 हुआ लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले Update

टाइमआउट की समय सीमा बढ़ी

आमतौर पर कनेक्टेड शीट में टाइमआउट पांच मिनट से अधिक समय लेने वाली किसी भी क्वेरी को टाइमआउट कर देता है। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि कंपनी ने टाइमआउट की समय सीमा को पांच मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया है। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स को अब मुश्किल क्वेरी को हल करने में ज्यादा समय मिलेगा। news और पढें: Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना होगा बहुत नुकसान

गूगल चैट में जल्द आएंगे ये फीचर

आपको बता दें कि गूगल ने इस महीने की शुरुआत में गूगल चैट में आने वाले सात नए फीचर्स का ऐलान किया था। इनमें Smart Compose से लेकर Add Apps तक शामिल हैं। सबसे पहले स्मार्ट कंपोज की बात करें, तो यूजर इसकी मदद से एरर फ्री मैसेज लिखकर सेंड कर सकेंगे। साथ ही, ऐप में मैसेज सजेशन भी मिलेगा। मैसेज एडिटिंग की मदद से आसानी से मैसेज को एडिट कर पाएंगे।

मैसेज कोट: इस सुविधा को ग्रुप मैसेज के लिए रोलआउट किया जाएगा। इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर ग्रुप में आए किसी भी संदेश को कोट करके उसका रिप्लाई दे सकेंगे।

रीड रिसिप्ट: रीड रिसिप्ट फीचर के आने से यूजर्स को पता चल जाएगा कि उनके मैसेज को किस-किस ने पढ़ा है। साथ ही, यूजर्स को मैसेज के नीचे पढ़ने वाले का अवतार भी दिखाई देगा।

डायरेक्ट लिंकिंग: गूगल चैट यूजर्स को ऐप में जल्द लिंक शेयर करने की सुविधा मिलेगी। वह इस फीचर के जरिए किसी भी मैसेज को हाइपर लिंक भी कर सकेंगे। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर ऐप ऐड करने का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फीचर्स पर चल रहा काम

ऊपर बताए गए सभी फीचर की फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इन सभी नए फीचर्स को इस महीने के अंत या फिर अगले महीने की शुरुआत में यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।