comscore

Apple का Siri चलाना होगा आसान, अब नहीं बोलना होगा Hey Siri

Apple अपने वॉयस असिस्टेंट Siri को और ज्यादा बेहतर करने जा रहा है। आने वाले समय में इसे एक्टीवेट करने के लिए सिर्फ Siri बोलना होगा। मौजूदा समय में एक्टिवेशन के लिए Hey Siri बोलना पड़ता है।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: May 16, 2023, 04:33 PM (IST)

Highlights

  • Apple पर Siri को एक्टिवेट करना होगा आसान।
  • Amazon Alexa की तरह सिंगल शब्द से कर सकेंगे एक्टिवेट।
  • सिर्फ Siri बोलकर यूजर्स दे सकेंगे कमांड।

Apple का वॉयस असिसटेंड सॉफ्टवेयर Siri है, इसकी मदद से आईफोन पर कई काम सिर्फ बोलकर ही पूरी किए जा सकते हैं। Apple अब सिरी को एक्टिवेट करने के लिए शब्द को छोटा करने जा रहा है। यानी यूजर्स को Hey Siri की जगह सिर्फ Siri कहना होगा। यह जानकारी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स में सामने आई है। news और पढें: Apple ने फिर यूजर्स को दिया झटका, एक-साथ 2 सर्विस हुई महंगी... अब देने होंगे इतने रुपये

Apple Siri के बारे में जो लोग नहीं जानते हैं, उनके बारे में बता देते हैं कि यह एक वॉयस असिस्टेंट सॉफ्टवेयर है। उदाहरण के दौर पर अगर आप ड्राइविंग कर रहे हैं तो सिर्फ बोलकर ही व्हाट्सऐप मैसेज और म्यूजिक प्ले किया जा सकता है। यह ठीक गूगल ओके की तरह काम करता है, जो गूगल का वॉयस असिस्टेंट फीचर है। news और पढें: Mac और iPad के बाद अब Apple Music और Apple One भी हुए महंगे, जानें भारत में कितनी बढ़ी कीमतें

ऐसे होता है एक्टिवेट

मौजूदा समय में Hey Siri बोलकर वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट करना होता था, जो 2 शब्दों का कोड था। अब इसे 1 ही शब्द में बदलने की कोशिश की जा रही है। यह एक सिंगल शब्द होगा और इसके लिए यूजर्स को अपने डिवाइस के सॉफ्टवेयर को अपडेट करना होगा। बताते चलें कि यह सभी प्रोडक्ट में सिंगल फ्रेज में ही काम करेगा। news और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई

ऐप्स की प्रोग्रामिंग भी होगी अपडेट

सिंगल शब्द के साथ ऐप्पल को अपने थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ भी काम करना होगा, ताकि वह बेहतर तरीके से कंपेटेबल साबित हो सकेंगे। दरअसल, पहले उन ऐप को Hey Siri के साथ प्रोग्रामिंग किया है और उनको थोड़ा अपडेट किया जाएगा।

iOS 17 के साथ हो सकता है बदलाव

हालांकि इस बदलाव को कब पूरा किया जाएगा, उसको लेकर किसी डेट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे इस साल या फिर अगले साल बदला जा सकता है। या फिर ऐप्पल इसे iOS 17 के साथ बदल सकती है। लेकिन अभी तक कंपनी ने कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो iOS 17 के तहत कई नए बदलावों को पेश किया जाएगा। इसमें स्क्रीन को कस्टमाइज किया जा सकेगा। साथ ही ऐप्पल म्यूजिक को भी बेहतर किया जा सकता है।