Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 26, 2023, 01:43 PM (IST)
Whatsapp ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट के बाद अब यूजर एक व्हाट्सऐप अकाउंट को 4 अलग-अलग स्मार्टफोन में चला सकेंगे। अगर आपके पास भी 1 से ज्यादा स्मार्टफोन हैं, तो आपने भी अब-तक यह परेशानी जरूर झेली होगी। जैसे ही आप एक फोन से दूसरे फोन में अपना मेन व्हाट्सऐप अकाउंट लॉग-इन करते हैं, वैसे ही पहले वाले फोन से अकाउंट अपने-आप लॉग-आउट हो जाता था। व्हाट्सऐप ने अब यूजर्स की इस परेशानी को खत्म कर दिया है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
Meta के सीईओ Mark Zuckerberg ने मंगलवार को इस नए अपडेट की जानकारी दी। यह नया अपडेट ग्लोबली रोलआउट कर दिया गया है। मार्क के अलावा, Whatsapp ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए भी इस नए अपडेट की जानकारी विस्तार से शेयर की है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
🥁 Drumroll please…
Now you can use the same WhatsApp account on multiple phones 📱📞 ☎️ 📲
Link up to 4 other devices to your account so you can easily switch between phones without signing out and pick your chats up right where you left off. pic.twitter.com/Loqa30EgHk
— WhatsApp (@WhatsApp) April 25, 2023
सबसे पहले अपने मेन स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप ओपन करें।
इसके बाद उन स्मार्टफोन्स में भी वॉट्सऐप ओपन करें, जिसमें आपको अपना अकाउंट ओपन करना है।
अब मेन स्मार्टफोन के व्हाट्सऐप में जाकर टॉप-कॉर्नर पर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
यहां आपको Linked devices का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक बार फिर नई विंडो में आपको Link a device पर टैप करना है।
अब प्राइमरी फोन का कैमरा ओपन हो जाएगा।
अब जिस दूसरे फोन में आप व्हाट्सऐप ओपन करना चाहते हैं, उसका QR कोड खोलें स्कैन करें।
QR कोड स्कैन होते ही आपका प्राइमरी फोन वाला अकाउंट दूसरे फोन में ओपन हो जाएगा।
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने पिछले साल ‘Multi-device’ फीचर लॉन्च किया था। पहले इस फीचर के तहत यूजर्स एक व्हाट्सऐप अकाउंट को 4 अलग-अलग डिवाइस में लॉग-इन कर सकते थे। इनमें फोन, टैब, लैपटॉप व डेस्कटॉप आदि शामिल थे। हालांकि, इस मल्टी-डिवाइस फीचर में मल्टीपल फोन का ऑप्शन भी नए एपडेट के साथ एड कर दिया गया है। इससे पहले यह सुविधा केवल 1 फोन तक ही सीमित थी।