Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 25, 2024, 11:50 AM (IST)
WhatsApp में Instagram वाला एक नया फीचर आ गया है। यूजर्स अब स्टेटस अपडेट में किसी भी कॉन्टैक्ट को मेंशन कर सकते हैं। कंपनी ने कुछ समय पहले इस फीचर की घोषणा कर दी थी। अब इसे रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। इस फीचर को यूज करना बहुत आसान है। जब आप किसी भी कॉन्टैक्ट को मेंशन करेंगे तो उसे इसका नोटिफिकेशन मिलेगा। साथ ही, इंस्टाग्राम की तरह ही वह कॉन्टैक्ट आपके स्टेटस को शेयर भी कर पाएगा। इस फीचर को यूज करने का पूरा तरीका जानते हैं। और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज
WhatsApp Status Mentions फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए लाया जा गया है। अब यूजर्स को इंस्टाग्राम की तरह व्हाट्सऐप पर भी स्टेटस में अपने कॉन्टैक्ट को मेंशन करने की सुविधा मिल रही है। मैनें अपने आईफोन में इस फीचर को यूज करके देखा है। और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!
अगर आपके स्मार्टफोन में अभी यह फीचर नहीं दिख रहा है तो पहले गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर व्हाट्सऐप को अपडेट कर लें। इसके बाद भी अगर आप फीचर को नहीं देख पा रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें। फीचर को अभी रोल आउट करना शुरू किया गया है। धीरे-धीरे यह सभी के लिए उपलब्ध होगा। और पढें: WhatsApp में फोटो और वीडियो को भेजने से पहले कर पाएंगे सेव, आ रहा नया टूल
nudge them with a mention so they check out your Status 😏 they’ll get a message via chat and be able to reshare it on their own Status
click the @ symbol > begin typing their name > select who you want to mention pic.twitter.com/4GDUt3fF0p
— WhatsApp (@WhatsApp) October 24, 2024
मेंशन करने वाले कॉन्टैक्ट को नोटिफिकेशन जाएगा और उसके पास आपके स्टेटस को शेयर करने की सुविधा होगी। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरी में मेंशन करने जैसी ही है।